पुलिस व ग्रामीणों के हस्तक्षेप से जख्मी नीलगाय की बची जान

begusarai news : एसएच-55 पर नारायणपुर ढाला के समीप कार ने मार दी थी टक्कर
खोदावंदपुर (बेगूसराय). पुलिस और स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से जख्मी नीलगाय की न केवल जान बच गयी, बल्कि उसका प्राथमिक उपचार भी हुआ. मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय-रोसड़ा मुख्य पथ एसएच 55 को पार करने के क्रम में सोमवार को एक नीलगाय अज्ञात कार की ठोकर से गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. यह हादसा सागी पंचायत के नारायणपुर गांव के समीप घटी. घटना के समय मौजूद एक खास समुदाय के लोग इस जख्मी नीलगाय को रस्सी से जकड़कर ले जाने का प्रयास करने लगे. कसाईखाना चलाने वाले इन लोगों की हड़कत को देख स्थानीय लोग सतर्क हो गये और इसकी जानकारी 112 पर पुलिस को दे दी. साथ ही खोदावन्दपुर क्षेत्र में पदस्थापित वन विभाग के वनरक्षी को भी इस घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुअनि कृष्ण कन्हैया, वनरक्षी अन्नु कुमारी और मोबाइल पशु इकाई की एंबुलेंस मौके पर पहुंच गयी. पशु चिकित्सकों ने मौके पर जख्मी नीलगाय का प्राथमिक उपचार किया और उसे वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नीलगाय सड़क पार कर रही थी. इसी क्रम में तेज गति से जा रही कार ठोकर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस घटना में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि एक विशेष समुदाय के लोग जख्मी नीलगाय को रस्सी से बांधकर उसे अपने साथ ले जाने की तैयारी करने लगे, परंतु पुलिस और वन विभाग के अधिकारी के मौके पर पहुंच जाने से उनकी मनसा पर पानी फिर गया. लोगों का कहना है कि यदि समय पर पुलिस व वन विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचते तो कसाई के हाथों नीलगाय की जान जाने में विलंब नहीं होता. इस घटना की चर्चा क्षेत्र के चौक-चौराहों पर जोर-शोर से चल रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




