बलिया में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद तनाव, पुलिस कर रही कैंप

Updated at : 24 Feb 2025 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
बलिया में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद तनाव, पुलिस कर रही कैंप

begusarai news : एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर एफएसएल टीम से करायी जांच

विज्ञापन

बलिया (बेगूसराय). थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की दोपहर एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इस घटना की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दिये जाने के बाद प्रशिक्षु आइपीएस अधिकारी सह थानाध्यक्ष साक्षी कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि पीड़िता को मेडिकल जांच एवं इलाज के साथ बयान के लिए बेगूसराय भेजा गया है. घटना की सूचना पाकर स्थानीय विधायक सत्तानंद संबुद्ध उर्फ ललन यादव भी मौके पर पहुंच एसपी को दूरभाष पर जानकारी दी. ग्रामीणों ने बताया कि पांच वर्षीया बच्ची पास के आंगनबाड़ी केंद्र से पढ़कर अपने घर जा रही थी. इसी दौरान चाय दुकानदार भूषण शाह के पुत्र अमन कुमार ने प्रलोभन देकर बच्ची को चाय दुकान के अंदर बुला लिया व उसके साथ दुष्कर्म किया. इस घटना को लेकर पुलिस द्वारा पास के मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खांगाला गया, जिसमें आरोपित द्वारा बच्ची को बुलाने की पुष्टि होने की बात सामने आ रही है. घटना के बाद रोती हुई लड़की दुकान से बाहर निकली एवं परिजनों को आपबीती सुनायी. इसके बाद परिजनों द्वारा स्थानीय थाने को सूचना दी गयी. इस पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपित को कब्जे में ले लिया. जबकि, बच्ची को मेडिकल जांच एवं इलाज के साथ बयान के लिए न्यायालय भेज दिया. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष कुमार खुद मौके पर पहुंचकर मामले की जांच के साथ स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली. साथ ही उन्होंने एफएसएल टीम को बुलाकर मामले की गहन जांच भी करवायी. एसपी के पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा आरोपित पर त्वरित कार्रवाई की मांग की गयी. गांव में किसी भी तरह का सामाजिक विवाद न हो, इसके लिए पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है. फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बनी हुई है. इधर, पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने कहा कि एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. पीड़िता की मेडिकल जांच करायी जा रही है. गांव में पुलिस बल की तैनाती की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन