बेगूसराय में जमीन बंटवारे के विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व मुखिया समेत 4 लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
Begusarai Crime news Bloody clash over land division

CCTV में कैद तस्वीर

Begusarai Crime news : बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के देवानगर में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे, लोहे के रॉड और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया गया. इस हिंसक झड़प में अमरौर किरतपुर के पूर्व मुखिया प्रवीण कुमार सिंह समेत चार लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

Begusarai Crime news : (विकाश मिश्रा) बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के देवानगर में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे, लोहे के रॉड और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया गया. इस हिंसक झड़प में अमरौर किरतपुर के पूर्व मुखिया प्रवीण कुमार सिंह समेत चार लोग घायल हो गये.

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावर बेरहमी से मारपीट करते दिख रहे हैं. घायलों में पूर्व मुखिया प्रवीण कुमार सिंह, प्रभाकर रमण,सूरज कुमार और दिवाकर सिंह उर्फ छोटू शामिल हैं. सभी को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्रवीण कुमार सिंह और प्रभाकर रमण की हालत गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया.

18 कट्ठा जमीन को लेकर छह भाइयों में है विवाद

जानकारी के अनुसार, देवानगर में परिवार की करीब 18 कट्ठा पुश्तैनी जमीन है. इसको लेकर छह भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. आरोप है कि शंभू सिंह जमीन छोड़ने को तैयार नहीं थे, जबकि दूसरे पक्ष के लोग अपने हिस्से की जमीन पर कब्जा और खेती करना चाहते थे.

प्रवीण सिंह पक्ष के लोग ट्रैक्टर लेकर अपने हिस्से की जमीन जोतने पहुंचे थे. इसी दौरान खेत पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गयी और तनाव बढ़ गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल मामले को शांत कराकर दोनों पक्षों को वहां से हटा दिया.

स्कॉर्पियो से पहुंचे बदमाशों ने किया हमला

परिजनों के अनुसार मामला शांत होने के बाद सभी लोग वापस लौट रहे थे. इसी दौरान देवानगर में विपिन कुमार सिंह के दरवाजे पर बैठकर बातचीत चल रही थी. तभी स्कॉर्पियो पर सवार चार-पांच युवक वहां पहुंचे और अचानक हमला बोल दिया. हमलावरों ने लाठी-डंडे,लोहे के रॉड और ईंट-पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसमें चार लोग घायल हो गये.

घटना के बाद देवानगर और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. सिंघौल थाना पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

Also Read: रसोई पर संकट : होम डिलीवरी ठप, गोदाम पर भी नहीं मिल रहा सिलिंडर

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन