बिहार : बेगूसराय में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या

Updated at : 28 Jun 2016 11:51 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : बेगूसराय में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम तरीके से हत्या कर दिये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. इस घटना में पति-पत्नी के साथ बच्चे को भी निर्मम तरीके से मार दिया गया है. हत्याकीखबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. फिलहाल पुलिस […]

विज्ञापन

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम तरीके से हत्या कर दिये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. इस घटना में पति-पत्नी के साथ बच्चे को भी निर्मम तरीके से मार दिया गया है. हत्याकीखबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. फिलहाल पुलिस ले शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुटी है.

घटना नगर थाना इलाके के महमदपुर मोहल्ले की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक अमित कुमार अपनी पत्नी प्रियंका कुमारी और तीन साल के पुत्र आर्यन के साथ घर के छत पर सो रहे थे. जिसके बाद मंगलवार की सुबह उन तीनों की खून से लथपथ लाश पड़ोसियों ने घर के छत पर देखा.आशंकाजताई जा रही है कि सोमवार की देर रात अपराधियों ने सोये अवस्था में ही तीनों की गला रेतकरएवं शरीर के कई जगहों पर तेज धारदार हथियार सेहमला कर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी और फरार हो गये.

आज सुबह जब मृतक का परिवार सुबहछह बजे तक छत के नीचे नहीं आया तब उसका भाई उन्हें जगाने गया.छत पर पहुंचने के साथ ही उसने तीनोंको मृत पाया. घटना की सूचना पाकर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गयी है. जानकारी के मुताबिक मृतक अमित जमीन के खरीद-बिक्री का काम करता था और घर पर ही कोचिंग संस्थान चलाता था. शुरूआतीछानबीन में जमीन की खरीद-बिक्रीको लेकर हुए झगड़ेको हत्या के पीछे का कारण माना जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन