गैस की किल्लत के कारण कैफे ने वसूला ‘गैस क्राइसिस चार्ज’, सोशल मीडिया पर बिल वायरल

Updated:
विज्ञापन

‘गैस क्राइसिस चार्ज’ वाला बिल (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया )

LPG Crisis: एलपीजी सिलेंडर की कमी का असर अब धीरे-धीरे आम लोगों की जेब पर दिखने लगा है. कई जगहों पर रेस्टोरेंट और ठेले वाले खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ा रहे हैं. इसी बीच बेंगलुरु से एक अलग ही मामला सामने आया है, जहां एक कैफे ने ग्राहकों से बिल में ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ लेना शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

Lpg Crisis: आजकल शहरों में रसोई गैस (LPG) की भारी किल्लत चल रही है. इसका असर सिर्फ घरों के किचन तक सीमित नहीं है, बल्कि बाहर का खाना-पीना भी अब जेब पर भारी पड़ रहा है. दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में गैस न मिलने की वजह से कई ढाबे और रेस्टोरेंट या तो बंद हो गए हैं या उन्होंने अपने दाम बढ़ा दिए हैं.

विज्ञापन

नींबू पानी पर ‘गैस चार्ज’?

बेंगलुरु के एक कैफे (Theo Cafe) का एक बिल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस बिल को देखकर लोग हैरान हैं क्योंकि कैफे ने ग्राहक से 5% ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ (Gas Crisis Charge) वसूला है. ताज्जुब की बात यह है कि ग्राहक ने ‘मिंट लेमोनेड’ (शिकंजी) ऑर्डर की थी.अब लोग सोशल मीडिया पर मजे ले रहे हैं और पूछ रहे हैं कि “भाई, शिकंजी बनाने में कौन सी गैस लगती है? क्या नींबू को गर्म करके डाला गया था?”

बाहर खाना हुआ महंगा, कई दुकानें बंद

गैस के संकट ने खाने-पीने के शौकीनों का बजट बिगाड़ दिया है.

  • दुकानें हुईं बंद: दिल्ली के पहाड़गंज की मशहूर ‘सीताराम दीवानचंद’ जैसी पुरानी दुकान भी गैस न मिलने के कारण बंद हो गई है.
  • मेन्यू बदला: कई रेस्टोरेंट अब डोसा-इडली (जिसमें गैस ज्यादा लगती है) की जगह सैंडविच बेचने लगे हैं.
  • चाय-नाश्ता महंगा: दिल्ली-NCR में जो चाय पहले 10-15 रुपये की थी, वह अब 20 रुपये की मिल रही है.मोमोज, पोहा और छोले-भठूरे की प्लेट पर भी 10 से 100 रुपये तक की बढ़ोतरी हो गई है.
  • दुकानदारों का कहना है कि “हमे गैस सिलेंडर ब्लैक में खरीदने पड़ रहे हैं, इसलिए मजबूरी में दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं.”

Also Read: लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी, घर बैठे मोबाइल से 2 मिनट में ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola