Bihar ITI एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, यहां करें अप्लाई

Edited by Ravi Mallick
Updated:
विज्ञापन

कॉ़लेज स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)

Bihar ITICAT 2026: बिहार में आईटीआई एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. बिहार कंबाइंड एंट्रेंस बोर्ड (BCECEB) की तरफ से कॉम्प्टेटिव एडमिशन टेस्ट (Bihar ITICAT) के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आईटीआई एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar ITICAT 2026 Application: बिहार में आईटीआई में दाखिला लेने का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है. बिहार कंबाइंड एंट्रेंस बोर्ड (BCECEB) ने Bihar ITICAT 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो छात्र औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान यानी ITI में अलग-अलग ट्रेड में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

नोटिफिकेशन के मुताबिक, उम्मीदवार 16 मार्च 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल 2026 तय की गई है. वहीं फॉर्म में सुधार के लिए 16 और 17 अप्रैल 2026 को करेक्शन विंडो खुलेगी. इस परीक्षा का आयोजन 17 मई 2026 को किया जाएगा, जबकि एडमिट कार्ड 8 मई 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे.

Bihar ITICAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

  • सबसे पहले BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर Bihar ITICAT 2026 Application Form लिंक पर क्लिक करें.
  • अब नया रजिस्ट्रेशन करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे फोटो, सिग्नेचर और आईडी प्रूफ अपलोड करें.
  • इसके बाद एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह चेक करें.
  • अंत में फाइनल सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.

Bihar ITICAT 2026 Official Notification Check Here

ध्यान रहे कि अपलोड की जाने वाली फोटो पर उम्मीदवार का नाम और फोटो खींचने की तारीख लिखी होनी चाहिए और फोटो का बैकग्राउंड हल्का होना चाहिए. साथ ही सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स पहले से स्कैन करके तैयार रखें ताकि आवेदन करते समय किसी तरह की परेशानी न हो.

Bihar ITICAT Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

Bihar ITICAT 2026 के जरिए राज्य के अलग-अलग ITI संस्थानों में कई ट्रेड में एडमिशन दिया जाता है. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का मैट्रिक यानी 10वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही 10वीं में गणित और विज्ञान विषय होना चाहिए.

यह भी पढ़ें: देश के टॉप 20 में राजस्थान का ये मेडिकल कॉलेज, देखें एडमिशन प्रोसेस 

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन