देश के टॉप 20 में राजस्थान का ये मेडिकल कॉलेज, देखें एडमिशन प्रोसेस 

Updated at : 16 Mar 2026 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
AIIMS Jodhpur

AIIMS Jodhpur: कॉलेज बैकग्राउंड और स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

AIIMS Jodhpur: एम्स जोधपुर भारत के प्रमुख मेडिकल इंस्टीट्यूट में से एक है. यहां MBBS में एडमिशन लेने के लिए NEET UG एग्जाम पास करना पड़ता है. इस कॉलेज को NIRF रैंकिंग 2025 में 19वां रैंक मिला है. जानें यहां क्या क्या कोर्स उपलब्ध है.

विज्ञापन

AIIMS Jodhpur: राजस्थान के जोधपुर शहर में स्थित AIIMS Jodhpur देश के पॉपुलर मेडिकल इंस्टीट्यूट में से एक है. यहां  मेडिकल की पढ़ाई के साथ-साथ अच्छी हेल्थ सर्विस भी प्रोवाइड किया जाता है. यह इंस्टीट्यूट मॉडर्न टेक्नीक, अनुभवी डॉक्टरों और रिसर्च फैसिलिटी के लिए जाना जाता है. इस कॉलेज में देशभर से स्टूडेंट्स डॉक्टर बनने का सपना लेकर पढ़ाई करने आते हैं.

AIIMS जोधपुर को NIRF रैंकिंग 2025 में 19वां रैंक मिला है. यह कॉलेज मेडिकल एजुकेशन और हेल्थ सर्विस दोनों के लिए अच्छा माना जाता है. एम्स जोधपुर को मेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इम्पॉर्टेंस का दर्जा दिया गया है. आइए जानते हैं कि यहां एडमिशन कैसे मिलता है और कोर्स क्या-क्या उपलब्ध है. 

AIIMS Jodhpur: कोर्स डिटेल्स 

AIIMS जोधपुर में कई प्रकार के मेडिकल और हेल्थ साइंस से जुड़े कोर्स पढ़ाए जाते हैं. इन सभी कोर्स में एडमिशन नेशनल लेवल के एग्जाम के माध्यम से दिया जाता है. जैसे- 

  • MBBS
  • MD
  • MS
  • DM
  • M.Ch
  • BSc Nursing
  • MSc Nursing
  • PhD प्रोग्राम
  • Allied Health Sciences Courses

एडमिशन प्रोसेस 

AIIMS Jodhpur में MBBS कोर्स में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को NEET UG एग्जाम पास करना पड़ता है. उसके बाद काउंसलिंग प्रोसेस होती है, जिसके जरिए सीट मिलती है. PG कोर्स जैसे MS/MD में एडमिशन के लिए INI-CET एग्जाम क्लियर करना पड़ता है. एम्स जोधपुर में एडमिशन पूरी तरह मेरिट और एंट्रेंस एग्जाम के बेसिस पर होता है. एडमिशन रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट्स कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in चेक कर सकते हैं. 

AIIMS और बड़े मेडिकल इंस्टीट्यूट में मौका 

कई स्टूडेंट्स पढ़ाई पूरी करने के बाद एम्स या अन्य बड़े मेडिकल इंस्टीट्यूट में सीनियर रेसिडेंट, जूनियर रेसिडेंट या स्पेशलिस्ट डॉक्टर के रूप में काम करते हैं. AIIMS जोधपुर से एमबीबीएस या PG करने वाले स्टूडेंट्स सरकारी हॉस्पिटल में डॉक्टर के रूप में नौकरी करते हैं. यहां से पढ़ाई करने वाले डॉक्टरों की स्टार्टिंग सैलरी लगभग 60,000 से 1 लाख या उससे ज्यादा भी हो सकती है. बाद में एक्सपिरियंस के अनुसार बढ़ती रहती है. 

यह भी पढ़ें: टेक करियर के लिए बेस्ट है ये IIIT, 65 लाख का हाईएस्ट पैकेज

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola