The Kerala Story 2 की कमाई में आया उछाल या गिरावट? जानें 17वें दिन का बॉक्स ऑफिस हाल

Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Mar 2026 12:28 PM

विज्ञापन

द केरल स्टोरी 2 का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 17: फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर धीमी लेकिन स्थिर कमाई कर रही है. 17वें दिन का कलेक्शन आपको बताते हैं.

विज्ञापन

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 17: फिल्म द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई भले ही बहुत बड़ी नहीं रही, लेकिन यह लगातार धीमी रफ्तार से कमाई करती नजर आ रही है. हालांकि अब सिनेमाघरों में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज के बाद इसकी कमाई पर असर पड़ सकता है.

तीसरे रविवार को इतनी हुई कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म द केरला स्टोरी 2 ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 3.18 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की कुल नेट कमाई करीब 47.78 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. भारत में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई लगभग 55.76 करोड़ रुपये बताई जा रही है. बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार 15 मार्च 2026 को फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी करीब 19.1 प्रतिशत दर्ज की गई. हालांकि फिल्म ने लगातार स्थिर कमाई की है, लेकिन यह अपने पहले भाग द केरला स्टोरी जितनी बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाई है. पहले पार्ट ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था, जबकि दूसरा भाग अभी उस आंकड़े से काफी दूर नजर आ रहा है.

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट ( भारत में )

  • The Kerala Story 2 Collection day 1- 0.75 करोड़ रुपये
  • The Kerala Story 2 Collection day 2- 4.65 करोड़ रुपये
  • The Kerala Story 2 Collection day 3- 4.75 करोड़ रुपये
  • The Kerala Story 2 Collection day 4- 2.5 करोड़ रुपये
  • The Kerala Story 2 Collection day 5- 4 करोड़ रुपये
  • The Kerala Story 2 Collection day 6- 3.65 करोड़ रुपये
  • The Kerala Story 2 Collection day 7- 2.19 करोड़ रुपये
  • The Kerala Story 2 Collection day 8- 2.75 करोड़ रुपये
  • The Kerala Story 2 Collection day 9- 3.75 करोड़ रुपये
  • The Kerala Story 2 Collection day 10- 3.37 करोड़ रुपये
  • The Kerala Story 2 Collection day 11- 1.85 करोड़ रुपये
  • The Kerala Story 2 Collection day 12- 1.85 करोड़ रुपये
  • The Kerala Story 2 Collection day 13- 2.20 करोड़ रुपये
  • The Kerala Story 2 Collection day 14- 1.51 करोड़ रुपये
  • The Kerala Story 2 Collection day 15- 1.50 करोड़ रुपये
  • The Kerala Story 2 Collection day 16- 2.75 करोड़ रुपये
  • The Kerala Story 2 Collection day 17- 3.18 करोड़ रुपये

टोटल कलेक्शन- 47.78 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ेंDhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले दिन की बुकिंग ने चौंकाया

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola