Begusarai News : एचपीसीएल पेट्रोलियम व नेचुरल गैस के सक्षम की साइकिल रैली में 750 बच्चों ने लिया भाग

Begusarai News : गांधी स्टेडियम में एचपीसीएल पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस के सक्षम द्वारा साइकिल रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
बेगूसराय. गांधी स्टेडियम में एचपीसीएल पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस के सक्षम द्वारा साइकिल रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां कुल 750 बच्चों ने भाग लिया. इस दौरान बच्चों को टी-शर्ट, टोपी का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मेयर पिंकी देवी, पूर्व मेयर संजय कुमार, मुख्य रीजनल मैनेजर सिद्धिनाथ झा, रिटेल रीजनल मैनेजर कृष्ण कुमार आइओसीएल एवं बीपीसीएल के अधिकारी मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान एचपीसीएल के पदाधिकारी ने सभी बच्चों को ईंधन के संरक्षण एवं सदुपयोग के बारे में बिंदुबार जानकारी दी. इस मौके पर एक प्रतियोगी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. जिन बच्चों ने सही जवाब दिया,
साइकिल रैली में भाग लेने वाले 50 से अधिक बच्चे हुए पुरस्कृत
उन 50 से अधिक बच्चों को पुरस्कृत किया गया. हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड की तरफ से 500 फलदार पौधे का वितरण कार्यक्रम के दौरान किया गया. पूरे कार्यक्रम का क्रियान्वयन एरिया सेल्स प्रबंधक कुंवर अविनाश के द्वारा किया गया. उन्होंने कहा कि पर्यावरण का दूषित होने का मूल कारण ईंधन का सदुपयोग नहीं किया जाना है. इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण हेतु दो कैंप लगाया गया. जिसमें विभिन्न उपकरणों के उपयोग करके ईंधन बचाने के गुर बताए गए. हाय एफिशिएंसी स्टोव का प्रदर्शन किया गया. जिससे गैस की बचत होती है गैस का इस्तेमाल करते वक्त सुरक्षा के बारे में बिंदुवार जानकारी दी गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




