बिहार : बेगूसराय में पिता ने डेढ़ वर्षीय मासूम को जहर देकर मार डाला

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र के चक्का गांव निवासी विपिन कुमारपरअपने डेढ़वर्षीयपुत्र को जहर देकर मार डालने का आरोप लगा है. इस मामले में पत्नी खुशबू कुमारी ने अपने पति विपिन कुमार सहित नौ लोगों के विरूद्ध कांड संख्या 21/16 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने मामले की […]
बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र के चक्का गांव निवासी विपिन कुमारपरअपने डेढ़वर्षीयपुत्र को जहर देकर मार डालने का आरोप लगा है. इस मामले में पत्नी खुशबू कुमारी ने अपने पति विपिन कुमार सहित नौ लोगों के विरूद्ध कांड संख्या 21/16 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने मामले की छानबीनमेंजुट गयी है.
प्राथमिकी के अनुसार खुशबू कुमारी ने अपने पति, सास, ससुर तथा ननद पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए स्वयं तथा बच्चे को जहर देकर मारने की धमकी देतेरहनेकी बात कही है. प्राथमिकीके मुताबिक 24 मार्च को होली के दिन ननद व उक्त अभियुक्तों के द्वारा सेब में जहर देकर डेढ़ वर्षीय वीर कुमार को मौत की नींद सुला दी गयी. उधर, ससुराल वाले इन आरोपों को निराधार बता रहे है. बच्चे के शव का पोस्टमार्टम आज कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




