युवक की गोली मार की हत्या

Updated at : 22 Jan 2020 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
युवक की गोली मार की हत्या

बलिया : थाना क्षेत्र के कस्बा गांव में मंगलवार की देर रात इ-रिक्शा चलाकर घर लौट रहे एक युवक को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृत युवक की पहचान मो अकरम के 23 वर्षीय पुत्र मो तौकीर के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि उक्त युवक इ-रिक्शा चलाकर बलिया से […]

विज्ञापन

बलिया : थाना क्षेत्र के कस्बा गांव में मंगलवार की देर रात इ-रिक्शा चलाकर घर लौट रहे एक युवक को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृत युवक की पहचान मो अकरम के 23 वर्षीय पुत्र मो तौकीर के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि उक्त युवक इ-रिक्शा चलाकर बलिया से अपने घर कस्बा लौट रहा था.

तभी घर के समीप ही अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गये. इसी बीच अपराधी मौके पर से फरार हो गये . उक्त युवक को घायल अवस्था में सदर अस्पताल ले गये . जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
परिजन उसे पुनः घर वापस लेकर चले आये. घर पहुंचने पर लोगों ने कहा जीवित है तो परिजन उसे पुनः इलाज के लिए एन एच 31 स्थित निजी क्लिनीक ले गये जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया . इस बीच घटना की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर थाना लायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन