Begusarai News: गढ़पुरा थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, अफवाहों से बचने की अपील

शांति समिति के बैठक में पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व अन्य
गढ़पुरा थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में पुलिस अधिकारियों ने अफवाहों और भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट से बचने की अपील की. आईटी सेल की निगरानी की जानकारी दी गई. पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने पर जोर दिया गया.
Begusarai News: (शशिकांत प्रसाद वर्मा की रिपोर्ट) बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को गढ़पुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पुलिस इंस्पेक्टर रामकुमार ने की.
जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पुलिस पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. सभी ने मिलकर पर्व को भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाने पर जोर दिया.
अफवाह फैलाने और भड़काऊ पोस्ट पर सख्त चेतावनी
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अफवाह फैलाने या सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट साझा करने से बचना चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी गतिविधियों पर आईटी सेल की विशेष नजर रहेगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक सहयोग पर जोर
थानाध्यक्ष राहुल ने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारे और शांति का प्रतीक पर्व है. सभी लोगों से प्रशासन को सहयोग देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई.
बैठक में दिए गए सुझाव और चर्चा
बैठक के दौरान उपस्थित लोगों से सुझाव लिए गए और स्थानीय स्तर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक जानकारियां साझा की गईं.
इनकी रही उपस्थिति
बैठक में मो कुद्दूस, असद इकबाल, मो मोईउद्दीन, मो मोजीबूर रहमान, मालीपुर पंचायत के मुखिया प्रदीप साहू, कोरैय मुखिया संतोष झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल किशोर झा, पंसस शिवनारायण झा, पूर्व मुखिया रामतनिक प्रसाद यादव, राजीव यादव, पुलिस अवर निरीक्षक रामशंकर यादव, किशन कुमार, शंभू झा, संजीव कुमार सिंह, कपिलदेव राम, महेश्वर यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










