बक्सर में गंगा स्वच्छता अभियान तेज, घाट पर चला विशेष सफाई कार्यक्रम; युवाओं ने दिखाई भागीदारी

Updated:
विज्ञापन
बक्सर में गंगा स्वच्छता अभियान तेज, घाट पर चला विशेष सफाई कार्यक्रम; युवाओं ने दिखाई भागीदारी

Buxar News: बक्सर में गंगा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया. गंगा युवा समिति, चौसा बक्सर के तत्वावधान में चौसा बाजार घाट पर महासफाई अभियान चलाकर गंगा तट की साफ-सफाई की गई.

विज्ञापन

Buxar News:(विनोद कुमार सिंह) बक्सर जिले के चौसा में मां गंगा को स्वच्छ और अविरल बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा हर रविवार गंगा पुकार, निर्मल गंगा संकल्प हमारा अभियान रविवार को अपने 335वें सप्ताह में पहुंच गया. गंगा युवा समिति, चौसा बक्सर के तत्वावधान में चौसा बाजार घाट पर महासफाई अभियान चलाकर गंगा तट की साफ-सफाई की गई.

2019 से लगातार जारी है अभियान

समिति के संयोजक भरत पांडेय ने बताया कि वर्ष 2019 से प्रत्येक रविवार को यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि 2026 में यह अभियान 335वें सप्ताह तक पहुंच चुका है, जो स्थानीय युवाओं की गंगा के प्रति आस्था और समर्पण को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि मां गंगा केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में आस्था और पवित्रता का प्रतीक मानी जाती हैं. गंगा की स्वच्छता बनाए रखना हर नागरिक का दायित्व है.

घाट से हटाया गया कचरा और प्लास्टिक

रविवार को चलाए गए सफाई अभियान के दौरान समिति के सदस्यों ने घाट परिसर से प्लास्टिक, पूजन सामग्री और अन्य कचरे को हटाया. साथ ही गंगा तट को स्वच्छ बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक भी किया गया. कार्यकर्ताओं ने घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे गंगा में कचरा न फेंकें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें.

श्रमदान कर दोहराया “निर्मल गंगा” का संकल्प

अभियान में शामिल युवाओं और स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर निर्मल गंगा का संकल्प दोहराया। इस दौरान गंगा स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने पर भी जोर दिया गया. कार्यक्रम में विश्व प्रताप पांडेय, राधेश्याम चौधरी, नीरज चौरसिया, मंगलदेव पासवान, पप्पू चौरसिया, रविश जायसवाल और श्रीराम चौधरी सहित कई युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

जन आंदोलन बन चुका है अभियान

स्थानीय लोगों का कहना है कि भरत पांडेय और गंगा युवा समिति द्वारा शुरू किया गया यह अभियान अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है. पिछले सात वर्षों से लगातार हर रविवार चल रहा यह अभियान समाज में पर्यावरण संरक्षण और गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का काम कर रहा है.

Also Read:रोहतास में विकास की खुली पोल, बदहाल गलियों से बढ़ी परेशानी; गंदगी और कीचड़ से जूझ रहे ग्रामीण

विज्ञापन
Ragini Sharma

लेखक के बारे में

By Ragini Sharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन