छेड़खानी के आरोप में सीमांचल एक्सप्रेस से बरौनी का दारोगा गिरफ्तार

Updated at : 09 Dec 2019 3:09 PM (IST)
विज्ञापन
छेड़खानी के आरोप में सीमांचल एक्सप्रेस से बरौनी का दारोगा गिरफ्तार

पटना : पाटलिपुत्र जंक्शन से छेड़खानी के आरोप में बरौनी के दारोगा को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार दारोगा जोगबनी से दिल्ली जा रही सीमांचल एक्सप्रेस में बेगूसराय स्टेशन पर सवार हुए और सोयी महिला यात्री के बर्थ पर जा कर बैठ गये. सीट पर बैठने के बाद महिला यात्री के साथ छेड़खानी […]

विज्ञापन

पटना : पाटलिपुत्र जंक्शन से छेड़खानी के आरोप में बरौनी के दारोगा को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार दारोगा जोगबनी से दिल्ली जा रही सीमांचल एक्सप्रेस में बेगूसराय स्टेशन पर सवार हुए और सोयी महिला यात्री के बर्थ पर जा कर बैठ गये. सीट पर बैठने के बाद महिला यात्री के साथ छेड़खानी शुरू कर दी. महिला द्वारा विरोध जताये जाने के बावजूद दारोगा छेड़खानी करता रहा. ट्रेन सुबह 5:25 बजे जैसे ही पाटलिपुत्र पहुंची, तो पीड़ित महिला यात्री जीआरपी थाना पहुंची और छेड़खानी की लिखित शिकायत की. महिला की शिकायत पर बरौनी में कार्यरत दारोगा को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला यात्री अपनी बहन के साथ दिल्ली जाने के लिए पूर्णिया जंक्शन पर सवार हुई. एक बर्थ कन्फॅर्म होने के कारण दोनों बहनें एक ही सीट पर सोयी हुई थी. ट्रेन रात्रि करीब डेढ़ बजे बेगूसराय पहुंची, तो महिला यात्री के डिब्बे में दारोगा रिंकू रंजन शर्मा सवार हुए और सोयी महिला यात्री की बर्थ पर बैठ गये. पाटलिपुत्र जंक्शन जीआरपी ने बताया कि बेगूसराय और पाटलिपुत्र के बीच ट्रेन का ठहराव नहीं है. जंक्शन पर ट्रेन रुकने के बाद महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गयी है. फिर महिला उसी ट्रेन में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हो गयी.

पाटलिपुत्र जंक्शन जीआरपी ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू की. जांच में पता चला कि आरोपित बेगूसराय में दारोगा है, इसके बाद जंक्शन पर दारोगा को गिरफ्तार करने से जीआरपी के कर्मी बचने लगे. कार्रवाई में विलंब को देखते हुए पीड़ित महिला यात्री ने आइजी और कई वरीय पुलिस पदाधिकारी को फोन पर शिकायत की. इस दौरान 10 मिनट तक ड्रामा चलता रहा. फिर वरीय पुलिस पदाधिकारी की फटकार पर दारोगा को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर आरोपित दारोगा को बरौनी भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन