ePaper

मां के साथ झगड़े के बाद घर से बाहर निकली महिला से गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

Updated at : 06 Oct 2019 3:30 PM (IST)
विज्ञापन
मां के साथ झगड़े के बाद घर से बाहर निकली महिला से गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

बेगूसराय:बिहार के बेगूसरायमें मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भर्रा और सांख गांव के बीच तीन लोगों ने एक महिला के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया. मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम पीड़ित महिला मां के साथ झगड़ा कर अपने घर से निकल गयी थी. ट्रैफिक चौक के पास वह एक चाय दुकान के पास बैठी […]

विज्ञापन

बेगूसराय:बिहार के बेगूसरायमें मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भर्रा और सांख गांव के बीच तीन लोगों ने एक महिला के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया. मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम पीड़ित महिला मां के साथ झगड़ा कर अपने घर से निकल गयी थी. ट्रैफिक चौक के पास वह एक चाय दुकान के पास बैठी थी. तभी एक ई-रिक्शा का ड्राइवर उसे बहला-फुसला कर ले गया. उसके बाद ई-रिक्शा का ड्राइवर अपने दो दोस्तों के साथ उसे एक सुनसान इलाके में लेकर चला गया. जहां तीनों ने मिलकर उसके साथ हैवानियत की.

महिला किसी भी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकली और उसने पुलिस को आपबीती की जानकारी दी. घटना की सूचना मिलते ही फौरन उस महिला के पास पहुंची पुलिस की टीम उसे थाने लेकर गयी. महिला ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी. पुलिस नेशीघ्रता से कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल आरोपितों में मो एनुल उर्फ राजू, रवींद्र कुमार और साजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया. तीनों मोबारकपुर गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं.

इस संबंध में मुफिस्सल थानाध्यक्ष राजबिंदु प्रसाद ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. बेगूसराय सदर अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल जांच करायी गयी है. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन