जवाहर नवोदय विद्यालय में वॉलीबाॅल प्रतियोगिता शुरू

बिहिया : नगर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, बिहिया में तीन दिवसीय पटना संभागीय वॉलीबाॅल प्रतियोगिता का गुरुवार को शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य ने किया. अपने उद्घाटन संबोधन में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि खेल हमें दूसरों की अच्छाइयों को देखने तथा उसे ग्रहण करने एवं उनकी बुराइयों को […]
बिहिया : नगर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, बिहिया में तीन दिवसीय पटना संभागीय वॉलीबाॅल प्रतियोगिता का गुरुवार को शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य ने किया. अपने उद्घाटन संबोधन में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि खेल हमें दूसरों की अच्छाइयों को देखने तथा उसे ग्रहण करने एवं उनकी बुराइयों को नजरअंदाज करने की प्रेरणा देता है. इसके पूर्व विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाकर आगत अतिथियों का स्वागत किया गया.
प्रतियोगिता में पटना संभाग के बिहार, बंगाल और झारखंड राज्यों के सभी नवोदय विद्यालयों के 220 बालक एवं 174 बालिका वर्ग के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं. उक्त प्रतिभागियों का चयन 15 जुलाई तक आयोजित संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




