जल संरक्षण को ले बच्चों ने निकाली रैली
Updated at : 16 Jul 2019 6:34 AM (IST)
विज्ञापन

बखरी : बखरी प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सोमवार को जल संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली. साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया. इस अवसर पर उच्च विद्यालय शकरपुरा के बच्चों ने प्रखंड सह अनुमंडल परिसर में जागरूकता रैली निकाल स्लोगन के माध्यम से लोगों को […]
विज्ञापन
बखरी : बखरी प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सोमवार को जल संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली. साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया. इस अवसर पर उच्च विद्यालय शकरपुरा के बच्चों ने प्रखंड सह अनुमंडल परिसर में जागरूकता रैली निकाल स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया.
इसके अलावा उत्क्रमित विद्यालय रामपुर हबीब, अहमदपुर, गोढ़ियारी, डरहा, निशिहारा, मध्य विद्यालय बखरी, मक्खाचक, राटन, घाघरा, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चकचनरपत सहित सभी विद्यालयों के बच्चों ने जागरूकता रैली के साथ पौधारोपण, रंगोली और चित्रांकन कार्यक्रम का आयोजन किया. मौके पर सुरेंद्र कुमार, चंद्रजीत यादव, दिलीप कुमार, राजेश कुमार, हरदेव दास, मधुबाला झा, सती कुमारी, बिंदु कुमारी, पूनम कुमारी, कुंज बिहारी आिद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




