बेगूसराय में बैंकर्स की बड़ी बैठक, किसानों और युवाओं को ज्यादा लोन देने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
Begusarai News Big meeting

बैठक की तस्वीर

Begusarai News : बेगूसराय नावकोठी प्रखंड के ई-किसान भवन में बुधवार को बैंकर्स की त्रैमासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण बैंक बेगूसराय के प्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा ने की. इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं में बैंकों की भूमिका और लंबित आवेदनों की समीक्षा की गई.

विज्ञापन

Begusarai News : (एस एम बेग) बेगूसराय नावकोठी प्रखंड के ई-किसान भवन में बुधवार को बैंकर्स की त्रैमासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण बैंक बेगूसराय के प्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा ने की. इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं में बैंकों की भूमिका और लंबित आवेदनों की समीक्षा की गई.

कम सीडी रेशियो वाले बैंकों को सुधार का निर्देश

बैठक में कम सीडी रेशियो वाले बैंकों के प्रदर्शन पर चिंता जताई गई और इसे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि बैंक अधिक से अधिक किसानों को केसीसी ऋण के लिए प्रेरित करें ताकि किसानों को खेती और पशुपालन में आर्थिक मदद मिल सके.

पीएमएफएमई और पीएमईजीपी लोन बढ़ाने पर जोर

बैठक में सभी बैंक शाखाओं को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के तहत कम से कम दो ऋण स्वीकृत करने का निर्देश दिया गया. वहीं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना (PMEGP) के तहत भी प्रत्येक शाखा को न्यूनतम दो लोन स्वीकृत करने को कहा गया.

जनकल्याणकारी योजनाओं की हुई समीक्षा

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, केसीसी ऋण और एनपीए मामलों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई. साथ ही जीविका, मत्स्य पालन, पशुपालन और अन्य लंबित आवेदनों पर विस्तार से चर्चा हुई. बैंक प्रबंधकों से आवेदन और निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली गई.

पीएम सूर्य घर योजना पर जागरूकता बढ़ाने का निर्देश

बैठक में पीएम सूर्य घर योजना को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया. अधिकारियों ने निर्देश दिया कि प्रत्येक बैंक शाखा कम से कम एक पीएम सूर्य घर योजना का लाभार्थी सुनिश्चित करे.

कई बैंक अधिकारियों ने लिया हिस्सा

बैठक में आरसेटी प्रबंधक आभा कुमारी, यूको बैंक के आनंद, बैंक ऑफ बड़ौदा बभनगामा के अभिषेक कुमार, ग्रामीण बैंक पहसारा के प्रबंधक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया छतौना के प्रबंधक, पीएनबी के दीपक कुमार और जीविका के कुंदन कुमार सहित कई बैंक अधिकारियों ने भाग लिया.

Also Read : बकरीद को लेकर शेखपुरा पुलिस का फ्लैग मार्च; 62 संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा कड़ी

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन