तरारी बाजार में बिकता मिला प्लास्टिक का अंडा, होगी जांच

Updated at : 01 May 2019 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
तरारी बाजार में बिकता मिला प्लास्टिक का अंडा, होगी जांच

आरा/तरारी : भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड के तरारी बाजार पर उस समय अफरातफरी मच गयी, जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित एक डॉक्टर द्वारा थाने में शिकायत की गयी कि बाजार में बिक रहा अंडा प्लास्टिक का है. बाद में डॉक्टर की शिकायत पर तरारी बाजार की सभी अंडा दुकानों में छापेमारी की गयी […]

विज्ञापन

आरा/तरारी : भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड के तरारी बाजार पर उस समय अफरातफरी मच गयी, जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित एक डॉक्टर द्वारा थाने में शिकायत की गयी कि बाजार में बिक रहा अंडा प्लास्टिक का है. बाद में डॉक्टर की शिकायत पर तरारी बाजार की सभी अंडा दुकानों में छापेमारी की गयी और उसके सैंपल को फॉरेंसिक जांच के लिए पटना भेजा गया.

जांच के बाद ही मामला स्पष्ट होगा. बताया जा रहा है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित एक डॉक्टर रंजीत कुमार द्वारा बाजार से चार अंडा खरीदा गया. अंडा खरीद कर डॉक्टर अपने आवास ले गये और उसे बनाने लगे. बनाने के बाद जो तथ्य सामने आया, वह चौंकाने वाला था. डॉक्टर ने इसकी शिकायत तरारी थाने में की और कहा कि बाजार में बिक रहा अंडा प्लास्टिक का है.
इसके बाद प्रशासन और पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी और तरारी बाजार पर स्थित खुदरा व थोक विक्रेता दुकानदारों के अंडे को जब्त कर लिया गया और उसके सेंपल को जांच के लिए भेजा गया. डॉक्टर रंजीत कुमार द्वारा बताया गया कि इस तरह के आर्टिफिशियल अंडा खाने से लोगों की जान भी जा सकती है.
बाद में इसे गंभीरता से लेते हुए पीरो एसडीओ सुनील कुमार ने तरारी पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी. थाने में अंडे को उबाल कर भी देखा गया. बाद में एसडीओ और एसडीपीओ द्वारा पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए डॉक्टर से बातचीत की. इसके बाद डॉक्टर रंजीत कुमार तथा डॉ आलोक प्रकाश सिन्हा ने इस अंडे की हानि के बारे में बताया.
बाद में एसडीओ सुनील कुमार द्वारा भोजपुर सिविल सर्जन से बातचीत कर फूड जांच विभाग को जांच के लिए भेजा गया. बताया जा रहा है कि डॉक्टर द्वारा जिस दुकान से अंडा खरीदा गया, उस दुकानदार का नाम दीनदयाल पंडित है और इसका थोक विक्रेता बड़का गांव निवासी मो टुटुन है. बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस घटना को लेकर पूरे तरारी बाजार पर दहशत का माहौल कायम है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन