ट्रेन में महिला के साथ युवक ने की छेड़खानी

Updated at : 01 May 2019 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन में महिला के साथ युवक ने की छेड़खानी

बेगूसराय/बक्सर : हावड़ा से चलकर श्रीगंगानगर को जानेवाली अप तूफान एक्सप्रेस में सोमवार की रात एक महिला से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही आरोपित पर मामला दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया. गिरफ्तार युवक भोजपुर जिले के शाहपुर गांव का रहनेवाला सोनू […]

विज्ञापन

बेगूसराय/बक्सर : हावड़ा से चलकर श्रीगंगानगर को जानेवाली अप तूफान एक्सप्रेस में सोमवार की रात एक महिला से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही आरोपित पर मामला दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया.

गिरफ्तार युवक भोजपुर जिले के शाहपुर गांव का रहनेवाला सोनू राठौर बताया जाता है. बताया जाता है कि बेगूसराय के रहनेवाले प्रमोद सिंह अपनी पत्नी के साथ सोमवार को तूफान एक्सप्रेस से हथिदह स्टेशन से मथुरा जाने के लिए एस- 5 के सीट नंबर 12 पर यात्रा कर रहे थे. जब ट्रेन आरा स्टेशन पहुंची तो ट्रेन में सोनू राठौर चढ़ गया.
जैसे ही ट्रेन आरा से खुली तो सोनू राठौर ने प्रमोद कुमार की पत्नी के साथ छेड़खानी शुरू कर दी. इस पर प्रमोद कुमार की पत्नी ने चिल्लाना शुरू किया. वहीं आसपास के लोगों ने सोनू राठौर को पकड़ लिया और इसकी सूचना एस्काॅर्ट पार्टी और कंट्रोल को दी. कंट्रोल ने इसकी सूचना बक्सर जीआरपी और आरपीएफ को दिया. जैसे ही ट्रेन बक्सर आयी तो जीआरपी ने आरोपित सोनू राठौर को गिरफ्तार कर लिया.
वहीं प्रमोद कुमार के बयान पर सोनू राठौर के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया गया. जीआरपी ने मामला दर्ज करते हुए आवेदन और आरोपित को आरा भेज दिया. जीआरपी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला आरा से जुड़ा हुआ था. आरोपित को बक्सर में पकड़ कर आरा जीआरपी को सौंप दिया गया. मामले की जांच की जा रही है.
संदिग्ध अवस्था में घूम रहा युवक गिरफ्तार :बेगूसराय. रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म संख्या दो के पश्चिमी छोर पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को जीआरपी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष मो हारून रशीद ने बताया कि युवक की पहचान मुंगेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी श्रवण यादव के पुत्र राजा कुमार के रूप में की गयी. वह युवक प्लेटफॉर्म संख्या दो के पश्चिमी छोर पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन