जिले में नारी शक्ति, संस्कार और संगठन का दिखा भव्य संगम

Updated:
विज्ञापन
जिले में नारी शक्ति, संस्कार और संगठन का दिखा भव्य संगम

नारी शक्ति, सेवा भावना और संगठनात्मक एकता का अद्भुत दृश्य उस समय देखने को मिला, जब अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारीगण के दौरे के अवसर पर बेगूसराय शाखा द्वारा एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बेगूसराय. नारी शक्ति, सेवा भावना और संगठनात्मक एकता का अद्भुत दृश्य उस समय देखने को मिला, जब अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारीगण के दौरे के अवसर पर बेगूसराय शाखा द्वारा एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रथम बार बेगूसराय में राष्ट्रीय अध्यक्ष आने से बहने अति उत्साहित थी. पूरे कार्यक्रम का संचालन सरिता सुल्तानिया एवं अनु अग्रवाल ने बखूबी निभाया. कार्यक्रम की शुरुआत संगीता हिसारिया एवं रेणु टिबरेवाल ने मां दुर्गा की स्तुति से की. जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया. तत्पश्चात शाखा अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रांतीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव, प्रांतीय सचिव एवं शाखा सचिव को मंचासीन कर “ॐ” के सामूहिक उच्चारण से सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया गया. दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ और गणेश वंदना ने कार्यक्रम में आध्यात्मिक गरिमा जोड़ दी. इसके बाद अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया. प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मान किया गया. कार्यक्रम के दौरान शाखा द्वारा किए गए विभिन्न सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों की झलक प्रस्तुति प्रोजेक्ट रूप से की गई. गाय को चना दाल खिलाना, पौधे लगाना, बच्चों को स्कूल ड्रेस देना, जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन देकर रोजगार करवाना, मंदिर में पंखे लगवाना आदि कार्य जिसे उपस्थित अतिथियों ने सराहा. मौके पर राधे का श्रृंगार भाव नृत्य ने सभी का मन मोह लिया. शाखा अध्यक्ष रिशा टिबरेवाल ने अपने स्वागत भाषण में संगठन की गतिविधियों और उद्देश्य पर प्रकाश डाला, वहीं शाखा सह सचिव शिखा किलंका ने वर्षभर की कार्य-रिपोर्ट प्रस्तुत कर शाखा की सक्रियता से सभी को अवगत कराया. प्रांतीय अध्यक्ष बीना चौधरी, प्रांतीय सचिव पुनम झुनझुनवाला, राष्ट्रीय सचिव बबीता बगरिया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राठी जी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में नारी सशक्तिकरण, संगठन की भूमिका और सामाजिक उत्तरदायित्व पर सारगर्भित विचार रखे. धन्यवाद ज्ञापन नताशा सुल्तानिया ने किया. सरिता सुल्तानिया ने कहा कि यह आयोजन न केवल संगठन की मजबूती का परिचायक बना, बल्कि यह संदेश भी दे गया कि संगठित नारी शक्ति समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन