औंटा-सिमरिया सिक्स लेन पुल का नाम राष्ट्रकवि दिनकर सेतु रखने का विधानसभा में प्रस्ताव पारित

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार विधानसभा ने औंटा-सिमरिया सिक्स लेन पुल का नाम 'राष्ट्रकवि दिनकर सेतु' रखने का गैर-सरकारी संकल्प पारित कर दिया है. यह प्रस्ताव राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार को भेजा जाएगा, जिससे राष्ट्रकवि दिनकर को सच्ची श्रद्धांजलि मिलेगी.

विज्ञापन

Begusarai News : बिहार विधानसभा में तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार द्वारा सिमरिया गंगा नदी पर बने औंटा–सिमरिया सिक्स लेन पुल का नाम 'राष्ट्रकवि दिनकर सेतु' रखने का गैर-सरकारी संकल्प सदन से पारित हो गया. अब राज्य सरकार इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजेगी.

विज्ञापन

राज्य सरकार केंद्र को भेजेगी प्रस्ताव

संकल्प पर चर्चा के दौरान पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेन्द्र ने सदन को आश्वस्त किया कि प्रस्ताव की समुचित समीक्षा के बाद राज्य सरकार इसे केंद्र सरकार को भेजेगी.

दिनकर के सम्मान में रखा जाए पुल का नाम

विधायक रजनीश कुमार ने कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' केवल बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव हैं. उनकी जन्मस्थली सिमरिया की राष्ट्रीय पहचान है. ऐसे में सिमरिया गंगा पर बने इस भव्य सिक्स लेन पुल का नाम 'राष्ट्रकवि दिनकर सेतु' रखा जाना उनके साहित्य, राष्ट्रभक्ति और अमूल्य योगदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

उन्होंने कहा कि इससे आने वाली पीढ़ियां भी राष्ट्रकवि दिनकर के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा प्राप्त करेंगी.

क्षेत्रवासियों में खुशी

विधानसभा से संकल्प पारित होने के बाद क्षेत्रवासियों और साहित्य प्रेमियों में खुशी का माहौल है. विधायक ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार शीघ्र ही प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजेगी और पुल का नाम 'राष्ट्रकवि दिनकर सेतु' रखने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन