बेगूसराय: पहले गांवों को मिले शहर जैसी सुविधा फिर सरकार बढाएं टैक्स: प्रताप नारायण

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय में नए परिसीमन के साथ गांवों पर होल्डिंग टैक्स लगाने का निर्णय लिया गया है. इसका विरोध करते हुए वरिष्ठ नेता प्रताप नारायण सिंह ने सरकार से सवाल किया है कि जब तक गांवों को शहर जैसी सुविधाएँ नहीं मिलतीं, तब तक टैक्स क्यों लगाया जाए? उन्होंने जनता के साथ आंदोलन की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Begusarai News : बेगूसराय जिले में नए परिसीमन के आधार पर पंचायतों का चुनाव कराने का निर्णय लिया है. इसका स्वागत करता हूं. कैबिनेट की बैठक में पंचायत के अन्दर गांवों के प्रत्येक परिवार को होल्डिंग टैक्स लगाने का फैसला किया है. जिस तरह से शहरों के अन्दर होलिंडंग टैक्स लगता है, उसी तर्ज पर अब गांवों की जनता को भी नियमित भुगतान करना पडेगा. यह टैक्स सरकार ने गांवों की जनता पर जबरन आर्थिक बोझ डालकर उन्हें तंगदस्ती क जीवन को और बढ़ा दिया है. इसके अलावे दो पहिया वाहनों पर भी टैक्स बढ़ाकर जनता की परेशानी बढ़ा दी है. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता मार्क्सवादी चिंतक प्रताप नारायण सिंह ने इसका विरोध करते हुए सरकार से मांग की है कि पहले गांवों को शहर जैसी सुविधा प्रदान करें उसक बाद टैक्स लगाने का फरमान जारी करें अन्यथा पूरे बिहार की ग्रामीण जनता इस फरमान के खलाफ आन्दोलन करने के लिए विवश हो जायगी.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन