डीसीओ ने योजनाओं का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था में कमी देख जतायी नाराजगी

Published by : MANISH KUMAR Updated At : 30 Apr 2026 9:41 PM

विज्ञापन

सरकार के निर्देश के आलोक में गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के भगतपुर पंचायत में जिला सहकारिता पदाधिकारी भुवनेश्वर झा ने औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

बलिया. सरकार के निर्देश के आलोक में गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के भगतपुर पंचायत में जिला सहकारिता पदाधिकारी भुवनेश्वर झा ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में वे सबसे पहले पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे. जहां केवल प्रधानाध्यापिका रेखा कुमारी ही उपस्थित मिली. अन्य शिक्षकों की अनुपस्थिति पर उन्होंने कारण पूछा गया. जिस पर प्रधानाध्यापिका ने बताया कि कुल छह शिक्षकों में से दो जनगणना कार्य के सिलसिले में बीआरसी गयी हुई है. जबकि शेष अवकाश पर हैं. छात्र-छात्राओं की उपस्थिति के संबंध में जानकारी लेने पर बताया गया कि मध्यान भोजन के बाद कुछ बच्चे घर लौट गये हैं. इस पर जांच अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुये व्यवस्था में सुधार के कडे़ निर्देश दिये. इसके बाद उन्होंने पंचायत के वार्ड 1 से 6 तक नल-जल योजना की जांच की. ग्रामीणों ने टंकी चालू रहने के बावजूद जल आपूर्ति व्यवस्था नहीं होने की शिकायत अधिकारियों से की. जिससे अधिकारी असंतुष्ट दिखे. साथ ही इसकी शिकायत बरीय अधिकारी से करने की बात कही. निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र का भी जायजा लिया गया. समग्र निरीक्षण के बाद भुवनेश्वर झा ने कहा कि विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति तथा नल-जल योजना दोनों में गंभीर लापरवाही सामने आई है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन