बेगूसराय : काम करनेवाले को दें वोट: सुशील मोदी

Updated at : 07 Apr 2019 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
बेगूसराय : काम करनेवाले को दें वोट: सुशील मोदी

भागलपुर व बेगूसराय में डिप्टी सीएम की सभा भागलपुर/बेगूसराय : पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने नवगछिया, सुलतानगंज व बेगूसराय में चुनावी सभाओं को संबोधित किया. नवगछिया में सुशील मोदी ने कहा कि अब सूबे में 22 से 24 घंटे बिजली रहती है, ऐसे में लालटेन का क्या काम? उन्होंने कहा कि देश में […]

विज्ञापन
भागलपुर व बेगूसराय में डिप्टी सीएम की सभा
भागलपुर/बेगूसराय : पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने नवगछिया, सुलतानगंज व बेगूसराय में चुनावी सभाओं को संबोधित किया. नवगछिया में सुशील मोदी ने कहा कि अब सूबे में 22 से 24 घंटे बिजली रहती है, ऐसे में लालटेन का क्या काम?
उन्होंने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास हो रहा है. इसलिए आराम करने वालों को नहीं, काम करने वाले को वोट दें. इधर, शत्रुघ्न सिन्हा के बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल होने पर कहा कि केंद्र सरकार में मंत्री पद नहीं मिलने से शत्रुघ्न सिन्हा नाराज थे. इधर, बेगूसराय प्रतिनिधि के अनुसार, गिरिराज सिंह के नामांकन के बाद हुई सभा में मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने जिस तरह से घर-घर विकास की रोशनी पहुंचाने का काम किया है. इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार, डॉ सुरेश शर्मा एवं विजय कुमार सिन्हा ने भी संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन