बेगूसराय में जमीनी विवाद में जमकर हुई पत्थरबाजी,आधा दर्जन लोग घायल
Published by : Nikhil Anurag Updated At : 10 May 2026 5:20 PM
पत्थरबाजी की तस्वीर
बेगूसराय के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में एक किमती जमीन का टुकड़ा विवाद का केंद्र बन गया. दो पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर हुई भारी पथराव में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है. पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर रही है और घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
Begusarai News: (विकाश मिश्रा की रिपोर्ट) बेगूसराय के लोहिया नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 27 के पन्हास इलाके में रविवार को जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर हुई भारी पथराव में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है.
जमीन का टुकड़ा बना विवाद का केंद्र
जानकारी के अनुसार पन्हास क्षेत्र में एक कीमती जमीन के टुकड़े को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे. देखते ही देखते सड़क रणक्षेत्र में तब्दील हो गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से लगभग 6 से अधिक लोग चोटिल हुए हैं, जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही लोहिया नगर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुँची। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पथराव रुका और स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर रही है और घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इलाके में एहतियातन पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है ताकि दोबारा हिंसा न भड़के। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.
Also read आरा में रसोई गैस को लेकर हाहाकार: सिलेंडर की किल्लत से बढ़ीक उपभोक्ताओं मुश्किलें, कालाबाजारी तेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










