महिला की हत्या के मामले में दामाद सहित सात लोगों को बनाया आरोपित

Published by : MANISH KUMAR Updated At : 09 May 2026 9:33 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर गांव में बीते सात मई को एक महिला के मौत हो जाने के उपरांत मायके वालों ने अपनी पुत्री सुलेखा की हत्या कर देने का आरोप सुलेखा के पति सहित अन्य लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाया है.

विज्ञापन

भगवानपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर गांव में बीते सात मई को एक महिला के मौत हो जाने के उपरांत मायके वालों ने अपनी पुत्री सुलेखा की हत्या कर देने का आरोप सुलेखा के पति सहित अन्य लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाया है. इस मामले को लेकर सिंघौल थाना क्षेत्र अंतर्गत राजापुर गांव निवासी रामशीष यादव ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए अपने दामाद सहित सात लोगों के विरुद्ध अपनी पुत्री सुलेखा की हत्या कर देने का आरोप लगाया है. दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि मेरी पुत्री सुलेखा देवी की शादी वर्ष 2013 में जगदीशपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामभरोस यादव के पुत्र चंदन यादव के साथ हुई थी, मेरी पुत्री सुलेखा देवी को चंदन यादव से दो पुत्र जन्म लिया. दामाद सहित घर के सभी लोगों के द्वारा रुपये की मांग करते हुए मेरी पुत्री के साथ मारपीट किया जाता था, बीते छः मई को भी मेरे दामाद सहित उसके घर के सभी लोगों के द्वारा मेरी पुत्री से 50 हजार रुपये मंगाने के लिए मारपीट किया. तत्पश्चात मैंने छः मई को ही अपने मोबाइल से फोन पे के माध्यम से कुंदन यादव को दस हजार रुपये भेजा और कहा कि और रुपये अभी नहीं है. आगे जाकर सात मई को करीब दो बजे दिन तक रुपये की मांग पूरा नहीं होने तथा मेरी पुत्री सुलेखा देवी द्वारा रुपये के मांग का विरोध करने पर मेरे दामाद चंदन यादव सहित उसके घर के सभी लोगों के द्वारा मारपीट करते हुए पास के कुंआ में धकेल दिया. जिससे मेरी पुत्री सुलेखा की मृत्यु हो गई. पीड़ित रामशीष यादव ने अपनी पुत्री के हत्या कर देने के सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग पुलिस प्रशासन से किया. वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि इस घटना में संलिप्त लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन