बेगूसराय में किशोरी के साथ गैंगरेप, लोगों ने थाना घेरा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Dec 2018 6:37 AM (IST)
विज्ञापन

मटिहानी (बेगूसराय) : थाने की रामदीरी पंचायत निवासी एक 12 साल की बच्ची से गैंगरेप किया गया. पीड़िता के पिता ने चार नामजद सहित छह पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. प्राथमिकी में बताया गया है कि मेरी पुत्री अपने ननिहाल से सात दिसंबर की शुक्रवार की […]
विज्ञापन
मटिहानी (बेगूसराय) : थाने की रामदीरी पंचायत निवासी एक 12 साल की बच्ची से गैंगरेप किया गया. पीड़िता के पिता ने चार नामजद सहित छह पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. प्राथमिकी में बताया गया है कि मेरी पुत्री अपने ननिहाल से सात दिसंबर की शुक्रवार की शाम अपने घर आ रही थी. इसी दौरान रचियाही लुचो चौक के समीप रचियाही पुराना टोला निवासी सुमित कुमार ने लड़की को जबरन दबोच लिया.
जब वह घर नहीं पहुंची तो सभी लोग सिमरिया साहित्य महाकुंभ में हो रही रामकथा में खोजबीन करने लगे, लेकिन वह वहां भी नहीं मिल पायी. शनिवार को अपहरणकर्ता पुत्री को घर के समीप लाकर छोड़ गये. इसके बाद रचियाही पुराना टोला निवासी गोलू कुमार लड़की के घर किसी काम से पहुंचा तो आक्रोशित घरवाले एवं ग्रामीणों ने गोलू को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. आक्रोशित लोगों ने मटिहानी थाने का घेराव भी किया.
लड़की के पिता ने मटिहानी थाने में पुराना टोला निवासी सुमित कुमार, संतोष कुमार, विवेक कुमार सहित छह लोगों के ऊपर गैंगरेप की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस संबंध में मटिहानी थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि घटना में छह लोगों को आरोपित किया गया है. लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. शीघ्र ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जायेगा. बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना सामने आने के बाद नाराज लोगों ने शीघ्र ही ठोस कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है. विभिन्न संगठनों ने जिला प्रशासन से इसकी उच्चस्तरीय जांच कराकर घटना में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




