ePaper

पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Updated at : 13 Oct 2018 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व मंत्री  मंजू वर्मा के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

बेगूसराय : बिहार सरकार में समाज कल्याण मंत्री रह चुकीं कुमारी मंजू वर्मा की मुश्कि लें लगातार बढ़ती जा रही है. सीबीआई की छापेमारी के दौरान पूर्व मंत्री के घर से बरामद कारतूस मामले में मंझौल एसीजीएम की अदालत ने पूर्व मंत्री के पति चंद्रशेखर वर्मा के विरुद्ध हाजिर होने का इश्तेहार जारी किया है. […]

विज्ञापन

बेगूसराय : बिहार सरकार में समाज कल्याण मंत्री रह चुकीं कुमारी मंजू वर्मा की मुश्कि लें लगातार बढ़ती जा रही है. सीबीआई की छापेमारी के दौरान पूर्व मंत्री के घर से बरामद कारतूस मामले में मंझौल एसीजीएम की अदालत ने पूर्व मंत्री के पति चंद्रशेखर वर्मा के विरुद्ध हाजिर होने का इश्तेहार जारी किया है. इसकी पुष्टि करते हुए बेगूसराय एसपी अवकाश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि चेरियाबरियारपुर थाने की पुलिस के द्वारा पूर्व मंत्री के घर पर इश्तेहार चिपका दी गयी है. एसपी ने बताया कि पूर्व मंत्री को जांच की जद में रखा गया है. गिरफ्तारी का आदेश जारी होते ही आरोपित श्री वर्मा भूमि गत हो चुके हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. ज्ञात हो कि सीबीआई ने पूर्व मंत्री मंजू वर्मा एवं उनके पति चंद्रशेखर वर्मा के विरुद्ध चेरियाबरियारपुर थाना में आग्नेयास्त्र रखने को लेकर प्राथमि की दर्ज करायी थी.

एफएसएल रिपोर्ट में बरामद कारतूस निकला था अवैध
जब्त कि ये गये सभी कारतूस को जांच के लिए 18 अगस्त को एफएसएल पटना भेजा गया था. 19 अगस्त को जांच रिपोर्ट मिली. जांच रिपोर्ट से खुलासा हुआ था कि मंजू वर्मा के घर से जितने भी कारतूस बरामद कि ये गये थे वह सभी अवैध हैं. एफएसएल जांच रिपोर्ट व अन्य साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है.

सीबीआई की छापेमारी में बरामद हुए थे 50 कारतूस
मालूम हो कि बीते 17 अगस्त को हुए मंजू वर्मा के श्रीपुर अर्जुन टोला स्थित आवास पर सीबीआई के रेड के दौरान पचास राउंड अवैध कारतूस बरामद किया गया था.सीबीआई ने पूर्व मंत्री के घर के कमरा नंबर 2 में रखे एक बॉक्स से .323 बोर के 18 कारतूस, 8 एमएम बोर के 10 कारतूस, 7.62 बोर के 19 कारतूस एवं थ्री नॉट थ्री बोर की छह कारतूस बरामद की थी. उक्त सभी कारतूस आम आदमी को रखने के लिए प्रतिबंधित है. इसको लेकर सीबीआई द्वारा मंजू वर्मा से पूछताछ भी की गयी थी. लेकिन उन्होंने कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया था. पटना उच्च न्यायालय के द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने व चेरियाबरियारपुर थाना की पुलिस के द्वारा पूर्व मंत्री के घर इश्तेहार चिपकाये जाने के बाद एक बार फिर इस प्रकरण को लेकर जिले में हलचल तेज हो गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन