नालंदा में NH-33 पर अनियंत्रित होकर 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरी बाइक, बेगूसराय के युवक की मौके पर ही मौत

Updated:
विज्ञापन

मौत के बाद शोक में लोग

Nalanda Sarmera NH 33 Road Accident News: नालंदा के सरमेरा-मोकामा NH-33 पर मिसिया गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर 15 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई. हादसे में बेगूसराय के बीरपुर थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय अंकित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. वह जहानाबाद में मेघा कंपनी में काम करता था. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

नालंदा से विपिन कुमार की रिपोर्ट

Nalanda Sarmera NH 33 Road Accident News: नालंदा के सरमेरा से रफ्तार के कहर के कारण हुई सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. स्थानीय सरमेरा-मोकामा NH-33 पर बड़ी मिसियां गांव के ठीक सामने गुरुवार की सुबह करीब दस बजे एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर कड़े टर्निंग पर हादसे का शिकार हो गई. इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाइक सीधे सड़क किनारे लगे बोल्डर को तोड़ते हुए नीचे गहरी खाई में जा गिरी.

मौत के बाद शोक में लोग

बेगूसराय का रहने वाला था मृतक, 3 भाइयों में था सबसे बड़ा

जानकारी के अनुसार, पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद मृतक युवक की पहचान सुनिश्चित की जा सकी है. मृतक बाइक सवार युवक की पहचान बेगूसराय जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डामोडीह गांव निवासी आलोक यादव के 19 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में की गई है. वह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और पूरे परिवार का सहारा था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अंकित अपनी बाइक पर सवार होकर अपने पैतृक गांव से मोकामा एवं सरमेरा के रास्ते जहानाबाद की ओर जा रहा था. मिसियां गांव के समीप तीखे मोड़ (टर्निंग) को पार करने के क्रम में रफ्तार अधिक होने के कारण बाइक चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बाइक सीधे 15 फीट गहरे गड्ढे में समा गई.

मौत के बाद शोक में लोग

जहानाबाद में मेघा कंपनी के साथ करता था काम

स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की सूचना पर सरमेरा थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस के सहयोग से जख्मी युवक को सरमेरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि अंकित पिछले दो वर्षों से जहानाबाद में रहकर फोरलेन का निर्माण करने वाली मेघा कंपनी के सिविल कॉन्ट्रैक्टर के साथ रहकर काम कर रहा था. घटना के दिन वह सुबह आठ बजे अपने घर से जहानाबाद ड्यूटी के लिए निकला था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था.

बिहारशरीफ में आशा कार्यकर्ताओं का सिविल सर्जन के खिलाफ प्रदर्शन; बाहरी महिलाओं से डिलीवरी कराने का आरोप

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा

स्थानीय पुलिस द्वारा घटना की सूचना बेगूसराय स्थित पीड़ित परिजनों को दी गई, जिसके बाद दिवंगत युवक के माता-पिता व अन्य सगे-संबंधी रोते-बिलखते सरमेरा अस्पताल पहुंचे.

शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जिन्हें स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों और अधिकारियों ने समझा-बुझाकर शांत कराया. इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ स्थित मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया.

इस संबंध में सरमेरा थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार ने बताया कि नियमों के तहत पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस द्वारा घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाने लाया गया है, और पीड़ित परिवार से लिखित आवेदन मिलने पर मामले में आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: नवादा के रजौली में दो पक्षों में खूनी संघर्ष: दर्जन भर लोग घायल, 3 गंभीर

बूथ स्तर पर मजबूत होगा साहू समाज! रजौली में नवगठित टीम का अंगवस्त्र देकर अभिनंदन, युवाओं से भागीदारी की अपील

विज्ञापन
Aditya Kumar Ravi

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Ravi

बिहार के रहने वाले आदित्य कुमार रवि को पढ़ने-लिखने का बेहद शौक है। वे साहित्य, ग़ज़ल और कविता से गहरा लगाव रखते हैं। किताबों के साथ-साथ वे खेल के भी शौकीन हैं और क्रिकेट में काफी दिलचस्पी रखते हैं। फुर्सत के समय में उन्हें फ़िल्में देखना पसंद है। राजनीति को वे बहुत करीब से देखते और समझते हैं, इसलिए वे खुद को राजनीति का एक समर्पित छात्र मानते हैं। पत्रकारिता आदित्य का जुनून है और वे ज़मीन से जुड़ी खबरों को सामने लाने के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग करना पसंद करते हैं। उन्हें खास तौर पर गहराई से की जाने वाली खोजी खबरों और आंकड़ों पर आधारित डेटा स्टोरीज पर काम करना अच्छा लगता है। इसके अलावा, उन्हें न्यूज़ एंकरिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन का भी व्यावहारिक ज्ञान है। आदित्य के पास 'दैनिक भास्कर' के साथ काम करने का अनुभव है। फिलहाल, वे 'प्रभात खबर' में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं, जहाँ फील्ड से आने वाली खबरों को संवारने और उन्हें वेबसाइट पर पाठकों तक पहुँचाने की जिम्मेदारी वे बखूबी निभाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन