लोडेड पिस्तौल व चार गोलियों के साथ दो धराये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jul 2018 12:01 AM
बलिया : बलिया पुलिस ने शुक्रवार की रात समकालीन अभियान के तहत छापेमारी कर एक लोडेड पिस्तौल, चार गोलियों व एक बाइक के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. बलिया थाने में प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ अंजनी कुमार ने पत्रकारों को बताया कि शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के हरि ओम नगर में गिरफ्तार अपराधियों […]
बलिया : बलिया पुलिस ने शुक्रवार की रात समकालीन अभियान के तहत छापेमारी कर एक लोडेड पिस्तौल, चार गोलियों व एक बाइक के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. बलिया थाने में प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ अंजनी कुमार ने पत्रकारों को बताया कि शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के हरि ओम नगर में गिरफ्तार अपराधियों के द्वारा घटना को अंजाम देने की योजना बनायी जा रही थी. इसी दौरान हरिओम नगर के ही एक युवक द्वारा इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी गयी. जानकारी के बाद बलिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी ओम प्रकाश कुमार, विपिन सिंह एवं धर्मराज पाल के साथ पुलिस बल द्वारा छापेमारी कर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










