ePaper

बेगूसराय में दिन-दहाड़े युवक की हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 01 Jul 2017 11:17 AM (IST)
विज्ञापन
बेगूसराय में दिन-दहाड़े युवक की हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिले में बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार की देर रात एक हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक अज्ञात अपराधियों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि हत्या की घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब युवक अपने घर पर […]

विज्ञापन

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिले में बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार की देर रात एक हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक अज्ञात अपराधियों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि हत्या की घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब युवक अपने घर पर बैठा हुआ था. घटना जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है. मृतक का नाम है सतीश यादव. सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

परिजनों ने बताया कि देर शाम सतीश अपने घर पर बैठा हुआ था. अचानक किसी काम से जैसे ही वह अपने घर से निकला घात लगाकर बैठे अपराधियों ने ठीक उसी वक्त उसे गोली मार दी. गोली लगने के बाद सतीश की मौत हो गयी. वहीं, पुलिस का कहना है कि सतीश का आपराधिक बैक ग्राउंड था और वह कई मामलों में जेल में बंद था. दो महीने पहले सतीश को जमानत मिली थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें-
विधान पार्षद की हत्या के लिए सुपारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन