बेगूसराय में दो माह बाद DRCC की सेवाएं हुईं बहाल, छात्र-छात्राओं को मिली बड़ी राहत

Begusarai News: बेगूसराय में डीआरसीसी में दो माह से बाधित ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज सत्यापन की सेवाएं फिर शुरू हो गई हैं. इससे स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को बड़ी राहत मिली है.
Begusarai News: (विकाश मिश्रा) जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (DRCC) बेगूसराय में पिछले लगभग दो माह से तकनीकी खराबी के कारण बाधित ऑनलाइन आवेदन एवं दस्तावेज सत्यापन का कार्य अब पुनः सुचारु रूप से शुरू हो गया है. सेवाओं के बहाल होने से बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता एवं कुशल युवा कार्यक्रम से जुड़े हजारों छात्र-छात्राओं और युवाओं को बड़ी राहत मिली है.
डीआरसीसी प्रशासन द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि तकनीकी समस्या के कारण इन योजनाओं से संबंधित ऑनलाइन आवेदन एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया प्रभावित हो गई थी. इससे बड़ी संख्या में लाभार्थियों को आवेदन करने और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.
आर्थिक हल, युवाओं को बल योजना के लाभार्थियों को मिलेगा फायदा
गौरतलब है कि बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी “आर्थिक हल, युवाओं को बल” कार्यक्रम के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं के लिए जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में आवेदन, परामर्श एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाती है. तकनीकी बाधा के कारण इन सेवाओं का संचालन प्रभावित हो गया था.
सभी सेवाएं फिर हुईं सामान्य
डीआरसीसी प्रशासन ने बताया कि तकनीकी खराबी का सफलतापूर्वक समाधान कर लिया गया है और सभी संबंधित सेवाएं सामान्य रूप से संचालित की जा रही हैं. अब लाभार्थी पुनः ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेज सत्यापन एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर सकते हैं.
लंबित कार्य जल्द पूरा करने की अपील
डीआरसीसी प्रबंधक ने जिले के सभी पात्र छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से अपील की है कि वे केंद्र पर पहुंचकर अपने लंबित आवेदन, दस्तावेज सत्यापन तथा अन्य आवश्यक औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा कर लें, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके.
भविष्य में तकनीकी व्यवस्था होगी और मजबूत
प्रशासन ने तकनीकी खराबी के दौरान हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा है कि लाभार्थियों को बेहतर, पारदर्शी एवं निर्बाध सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचने के लिए तकनीकी व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाया जा रहा है.
Also Read: दिल्ली अग्निकांड से सबक: औरंगाबाद के भीड़भाड़ वाले इलाकों में अग्नि सुरक्षा की पड़ताल शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










