पटना में खान सर पर FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही पुलिस, दो बॉडीगार्ड पहले हो चुके हैं गिरफ्तार

Author Nitish kumar|Edited by Preeti dayal
Updated:
विज्ञापन

पटना के मशहूर शिक्षक खान सर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Khan Sir Coaching Attack: पटना में खान सर के खिलाफ फायरिंग मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है. उनके दो बॉडीगार्ड को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है.

विज्ञापन

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
Khan Sir Coaching Attack:
पटना के मुसल्लहपुर स्थित खान ग्लोबल स्टडीज परिसर के सामने फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद खान सर पर भी कदमकुआं थाना में केस दर्ज कर लिया गया है. साथ ही उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वीडियो में बॉडीगार्ड थ्री फिफ्टीन के मॉडिफाइड राइफल से फायरिंग करता दिख रहा है. फायरिंग का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खान सर के दो बॉडीगार्ड प्रदीप कुमार और शालेश्वर प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

दोनों शुक्रवार को कोर्ट भी ले जाया गया है. करीब 38 सेकेंड के वायरल वीडियो में दो से तीन राउंड फायरिंग करने की बात सामने आई है. गिरफ्तार गार्ड प्रदीप कुमार यूपी के मैनपुरी और शालेश्वर प्रसाद यूपी के कासगंज का रहने वाला है. टाउन डीएसपी ने खान सर पर केस दर्ज होने की पुष्टि की है. इस मामले में पुलिस को अब खान सर की तलाश है.

पुलिस ने कहा था, नहीं हुई थी फायरिंग

खान सर की कोचिंग पर हमले के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद, अभिषेक कुमार और गौरव कुमार को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. साथ ही यह बात भी कह दी कि जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन अचानक ही एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें गार्ड फायरिंग करते हुए दिख रहे हैं.

अब यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि आखिर पुलिस ने किस तरह की जांच की थी कि उन्हें फायरिंग की जानकारी नहीं मिल पाई. खान सर की ओर से मैनेजर कन्हैया सिंह ने भी जो पुलिस को आवेदन दिया था, उसमें भी फायरिंग का जिक्र नहीं किया गया था. लेकिन अब खान सर ने खुद ही यह स्वीकार किया है कि फायरिंग हुई थी. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सेल्फ डिफेंस में गोली चलाई गई.

जानिए पूरा मामला

घटना मंगलवार की रात की है. कदमकुआं थाने के मुसल्लहपुर के किसान कोल्ड स्टोरेज के पास स्थित खान ग्लोबल स्टडीज परिसर में काफी संख्या में लोगों ने हंगामा और पथराव किया था. इस दौरान फायरिंग के भी आरोप लगाए गए थे. मारपीट और पथराव कर खान ग्लोबल स्टडीज के स्टाफ सह गार्ड और दीघा बाटा निवासी चुनचुन कुमार का सिर फोड़ दिया गया था. इस मामले में कदमकुआं थाने में एक केस दर्ज किया गया था. इसके बाद ज्ञान बिंदु के संचालक सहित तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.

Also Read: ‘ये लोग चाहते हैं कि मेरे फोटो पर माला चढ़ जाए…’, खान सर ने बताया क्यों करनी पड़ी गार्ड को फायरिंग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन