जवान के शव को नोचते रहे कीड़े

Published at :29 Jun 2017 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
जवान के शव को नोचते रहे कीड़े

विभाग बेखबर, घटना की हो रही निंदा बेगूसराय : जिस शहीद जवान के सम्मान में पूरा देश आंसू बहाता है उसी जवान के शव को कई दिनों तक कीड़े नोचते रहे और इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं हो तो इससे बढ़ कर इन शहीदों के प्रति और क्या अपमान हो सकता है. बेगूसराय में […]

विज्ञापन

विभाग बेखबर, घटना की हो रही निंदा

बेगूसराय : जिस शहीद जवान के सम्मान में पूरा देश आंसू बहाता है उसी जवान के शव को कई दिनों तक कीड़े नोचते रहे और इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं हो तो इससे बढ़ कर इन शहीदों के प्रति और क्या अपमान हो सकता है. बेगूसराय में कुछ इसी तरह की सनसनीखेज घटना सामने आयी है. जहां सेना के एक जवान की मौत के बाद उसके शरीर को कीड़े नोचते रहे और प्रशासन बेखबर रही. इस मामले में परिजनों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ विभाग की संवेदनहीनता पर प्रश्न चिह्न खड़ा करते हुए सेना के एक जवान को उचित सम्मान नहीं मिलने पर गहरी नाराजगी जाहिर की है.
दरअसल उत्तरप्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले सुभाषचंद्र की मौत 26 जून को बरौनी पंचायत 2 में हो गयी. सुभाषचंद आर्मी में मणिपुर में पदस्थापित था और 15 दिनों की छुट्टी पर अपने घर सहारनपुर जा रहा था. इसी बीच वह नशाखुरानी गिरोह का शिकार हो गया. जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी और वह बरौनी फलैग स्टेशन पर उतर गया. बाद में उसकी मौत हो गयी. इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने आनन -फानन में शव को बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया. जहां शेड के नीचे चल रहे पोर्स्टमार्टम रूम में शव को रख दिया गया. इस दौरान उसकी सुरक्षा और देखभाल की किसी ने परवाह नहीं की. शहीद के शव को कीड़े नोचने लगे. मंगलवार की रात जब परिजनों ने शव को इस हाल मे देखा तो वो अपने सैनिक भाई के इस हालत पर बिफर पड़े . एक सैनिक के शव के इस हालत के लिए परिजनों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाया.वहीं मामले में सिविल सर्जन डॉ हरिनारायण सिंह ने कहा कि अनके पास शव को रखने की जगह नहीं है. जिसके चलते किसी तरह कीड़े पड़ने की बात से इंकार नही किया जा सकता है. सैनिकों के शव के साथ जिला प्रशासन की संवेदनहीनता की खबर लगते ही लोग इस मामले अपने अपने तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बेगूसराय की विधायक अमिता भूषण ने इसे गंभीर माना वहीं जदयू के विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री पर ही तंज कसते हुए कहा की जिस स्वास्थ्य विभाग के मुुखिया ही ज्ञानहीन हो उस विभाग का क्या कहना. बोगो सिंह ने कहा की यह एक गंभीर मसला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन