घरेलु विवाद में महिला के साथ मारपीट, थाना पहुंचा मामला

Updated:
विज्ञापन
घरेलु विवाद में महिला के साथ मारपीट, थाना पहुंचा मामला

घरेलु विवाद में महिला के साथ मारपीट, थाना पहुंचा मामला

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के लाखा गांव में घरेलू विवाद को लेकर एक महिला के साथ घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया. घटना में महिला जख्मी हो गयी. जानकारी के अनुसार लाखा गांव के सोने लाल कुमार जब रोजी-रोटी के लिये प्रदेश गये तो इसी बीच उनकी पत्नी जूली कुमारी को परिजनों ने तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगा. जब प्रताड़ित किए जाने का विरोध जूली कुमारी ने किया तो उसके ही अन्य परिजन अमरेश कुमार, सुमन यादव आदि ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा. पीड़िता ने मां के साथ शनिवार को थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अमरेश कुमार, सुमन यादव समेत चार लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की हैं. वहीं आरोपी अमरेश कुमार सहित अन्य ने अपने उपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया हैं. थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कि जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन