फसल चरने का विरोध करने पर महिला को पीटा

Updated at : 17 Oct 2025 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
फसल चरने का विरोध करने पर महिला को पीटा

कटोरिया थाना अंतर्गत हड़हार पंचायत के भेमिया गांव में शुक्रवार को खेत में लगी सब्जी की फसल मवेशी द्वारा चरने का विरोध करने पर महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया.

विज्ञापन

कटोरिया. कटोरिया थाना अंतर्गत हड़हार पंचायत के भेमिया गांव में शुक्रवार को खेत में लगी सब्जी की फसल मवेशी द्वारा चरने का विरोध करने पर महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया. मारपीट में भेमिया गांव निवासी नईम अंसारी की जख्मी पत्नी मजीदा खातून का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार हुआ. जख्मी महिला ने अपने भैंसुर के बेटे अजमूल अंसारी सहित अन्य लोगों के विरुद्ध थाने में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच व कार्रवाई की मांग की है. जख्मी मजीदा खातून ने बताया कि उसने अपने खेत में गोभी, बैंगन व टमाटर की सब्जी लगायी है, जिसे बार-बार मवेशी द्वारा चरा दिया जाता है. इसका विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गयी. जिसमें वह जख्मी हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

DEEPAK KUMAR CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन