ग्रामीणों ने चोर को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

Updated:
विज्ञापन
ग्रामीणों ने चोर को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

ग्रामीणों ने चोर को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

विज्ञापन

अमरपुर. नगर पंचायत क्षेत्र के डुमरामा मोहल्ला में चोरी करते एक चोर को मुहल्ले वासियो ने रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़या गया चोर डुमरामा मोहल्ला निवासी रंजीत यादव बताया जा रहा है. मामले को लेकर पीड़ित निरो यादव की पत्नी रीता देवी ने बताया कि शुक्रवार की रात्री खाना खाकर वह अपने कमरे में सो रही थी. शनिवार की अहले सुबह लगभग तीन बजे रंजीत यादव दीवाल फांदकर उनके घर में घुस गया तथा सोये अवस्था में उक्त युवक उनके कान से सोने की बाली खोलने लगा. तभी उनकी नींद खुल गयी और उन्होंने शोर मचाया. शोर सुनकर मुहल्लेवासी घर के समीप जुट गये तथा चोर को पकड़ कर घटना की सूचना थाने में दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़ाया गया चोर को हिरासत में ले लिया. मामले को लेकर पीड़ित महिला ने थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन