जेसीबी चालक की मौत मामले में यूडी केस दर्ज

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 30 Jan 2026 7:31 PM

विज्ञापन

शंभुगंज थाना क्षेत्र के रामचुआ गांव के समीप बुधवार की शाम चालक की जेसीबी पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ सामने आया है.

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के रामचुआ गांव के समीप बुधवार की शाम चालक की जेसीबी पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ सामने आया है. जहां घटना के बाद गुरुवार तक परिजन इसे हत्या करार देते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे, वहीं शुक्रवार को मृतक के पिता ने अपना रुख बदलते हुए पुलिस से यूडी केस दर्ज करने की मांग की है. मृतक की पहचान 22 वर्षीय पाण्डव कुमार के रूप में हुई है, जो शंभुगंज थाना क्षेत्र के सहरोय गोयड़ा गांव निवासी चंदन सिंह की जेसीबी चलाता था. बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम पाण्डव रामचुआ गांव के समीप जेसीबी से कार्य कर रहा था, तभी अचानक उसकी जेसीबी पर ही संदिग्ध हालात में मौत हो गयी. वहीं शुक्रवार को मृतक के पिता रंजीत यादव, जो मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के मोधरा गांव के निवासी हैं, शंभुगंज थाना पहुंचे और अपने पुत्र की मौत को लेकर आवेदन देकर यूडी केस दर्ज कराने की मांग की. पुनि सह थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर नजर बनाये हुई है.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन