जमीन विवाद में सहोदर भाइयों के बीच मारपीट, दो घायल
Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 22 May 2026 8:37 PM
????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????
बौंसी थाना क्षेत्र के सलैया मोड़ के समीप शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर सहोदर भाइयों के बीच हुई हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए.
बौंसी. बौंसी थाना क्षेत्र के सलैया मोड़ के समीप शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर सहोदर भाइयों के बीच हुई हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए. घटना के बाद दोनों पक्षों ने बौंसी थाना में आवेदन देकर एक-दूसरे पर मारपीट एवं तोड़फोड़ का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पहले पक्ष की सरिता देवी ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि वह सलैया मोड़ स्थित अपनी जमीन पर ढाबा एवं वॉशिंग सेंटर का निर्माण करा रही थीं. इसी दौरान बंगबरिया गांव निवासी कुमोद यादव, जितेंद्र यादव, आनंद कुमार एवं अमित कुमार वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. महिला के अनुसार, जब उन्हें बचाने के लिए उनके पति योगेंद्र यादव तथा गोतनी पुतुल देवी पहुंचे तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की. मारपीट के दौरान योगेंद्र यादव की दाहिनी आंख के नीचे, दाढ़ी के पास तथा बाएं हाथ में गंभीर चोट लगी. इसके बाद घायल का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया. सरिता देवी ने आरोप लगाया कि थाना में सूचना देने जाने के दौरान आरोपितों ने उनका ढाबा एवं वाहन धुलाई के लिए बनाया गया सीमेंट का प्लेटफॉर्म भी तोड़ दिया. वहीं, दूसरे पक्ष के कुमोद यादव ने भी थाना में आवेदन देकर बताया कि संबंधित जमीन का अब तक बंटवारा नहीं हुआ है. आरोप है कि बिना बंटवारे के निर्माण कार्य कराया जा रहा था. विरोध करने पर योगेंद्र यादव, उनके पुत्र बिट्टू यादव एवं चार अज्ञात लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की. कुमोद यादव ने आरोप लगाया कि योगेंद्र यादव ने बांस से हमला कर उन्हें घायल कर दिया. शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए, जिसके बाद अज्ञात लोग वहां से फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में विवाद का कारण जमीन संबंधी मामला बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










