सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की हुई मौत, पहचान के इंतजार में पोस्टमार्टम हाउस में रखा शव

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 22 May 2026 8:40 PM

विज्ञापन

बांका-अमरपुर मुख्य मार्ग स्थित समुखिया मोड़ के समीप हुए सड़क हादसे में घायल अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बांका. बांका-अमरपुर मुख्य मार्ग स्थित समुखिया मोड़ के समीप हुए सड़क हादसे में घायल अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया था. जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव को पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रख दिया है. जानकारी के अनुसार समुखिया मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी थी. हादसे के बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़ा. स्थानीय लोगों ने मानवीय पहल दिखाते हुए घायल व्यक्ति को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया. लेकिन हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

कई दिनों से इलाके में घूम रहा था युवक

स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक को पिछले कई दिनों से समुखिया मोड़ और आसपास के क्षेत्रों में घूमते हुए देखा जाता था. लोगों का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही थी. हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है. जिससे पुलिस को मृतक के परिजनों तक सूचना पहुंचाने में परेशानी हो रही है.

72 घंटे तक सुरक्षित रखा गया शव

सदर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया है. पुलिस आसपास के इलाकों में मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है. उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता हो तो तुरंत बांका थाना से संपर्क करे, ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके.

सड़क हादसों पर फिर उठे सवाल

लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य मार्गों पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आये दिन हादसे हो रहे हैं.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन