कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशाडीह गांव में एक युवक ने शुक्रवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशाडीह गांव में एक युवक ने शुक्रवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी गोपाल मंडल के पुत्र भवेश मंडल के रूप में की गयी है. घटना को देखकर परिजनों ने युवक को आनन-फानन में फंदा से उतार कर उपचार के लिए सदर अस्पताल लेकर आया. जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि भवेश मंडल कर्ज से ग्रसित था और काफी दिनों से तनाव में रहा करता था. इसी कारण उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रही है.

परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

सदर अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सक ने जब भवेश मंडल को मृत घोषित किया तो परिजनों के बीच गम का पहाड़ टूट गया और मृतक का पत्नी, बच्चा सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गया. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन