बांका में झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत, धान की रोपाई को लेकर किसानों में बढ़ी उम्मीद

Updated:
विज्ञापन

बारिश हाेते देख प्रसन्नचित्त किसान की सांकेतिक तस्वीर.

पंजवारा थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है. उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के साथ किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई है, जो धान की रोपाई शुरू होने की उम्मीद कर रहे हैं. बाजारों और सड़कों पर भी चहल-पहल लौट आई है, जिससे लोगों को राहत मिली है.

विज्ञापन

Panjwara Weather Update: बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र में मंगलवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. सुबह हुई अच्छी बारिश के बाद दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही. इससे तापमान में कमी आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. वहीं किसानों को धान की रोपाई शुरू होने की नई उम्मीद जगी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

मंगलवार सुबह हुई बारिश के बाद पूरे क्षेत्र का मौसम खुशनुमा हो गया. बारिश थमने के बाद कुछ समय के लिए धूप जरूर निकली, लेकिन दिनभर बादलों की लुका-छिपी के कारण तेज धूप का असर नहीं दिखा. सामान्य दिनों की तुलना में मौसम काफी राहतभरा रहा और लोगों ने भीषण गर्मी से राहत महसूस की.

बाजारों और सड़कों पर लौटी चहल-पहल

पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस के कारण लोग घरों से निकलने से बच रहे थे. मंगलवार को मौसम सुहाना होने के बाद बाजारों और सड़कों पर फिर से चहल-पहल लौट आई. हालांकि बीच-बीच में धूप निकलने से हल्की उमस महसूस हुई, लेकिन लू और तेज गर्मी का असर लगभग समाप्त रहा.

बारिश से किसानों की बढ़ी उम्मीद

मौसम में आए बदलाव का सबसे अधिक सकारात्मक असर किसानों पर देखने को मिला. जिले में धान की रोपाई का समय शुरू हो चुका है, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं होने से कई जगह खेत तैयार होने के बावजूद रोपाई शुरू नहीं हो पा रही थी. मंगलवार की बारिश और दिनभर बने बादलों ने किसानों में नई उम्मीद जगा दी है.

अच्छी बारिश से तेज होगी धान की रोपाई

किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह नियमित बारिश होती रही, तो धान की रोपाई का कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा. ग्रामीणों को उम्मीद है कि मानसून की सक्रियता न केवल गर्मी से राहत दिलाएगी, बल्कि खेती-किसानी के लिए भी बेहद लाभदायक साबित होगी.

ये भी पढ़ें : बिहार के 27 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, तेज हवा के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट

ये भी पढ़ें : नेपाल में बारिश के बाद बढ़ा कोसी नदी का जलस्तर, वीरपुर बराज पर 1.72 लाख क्यूसेक पहुंचा डिस्चार्ज


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन