शौचालय की टंकी में गिरने से मासूम बच्ची की मौत

Updated:
विज्ञापन
शौचालय की टंकी में गिरने से मासूम बच्ची की मौत

थाना क्षेत्र के चोरवैय गांव में शुक्रवार को शौचालय की टंकी में गिरने से तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गयी.

विज्ञापन

फोटो 22 बांका 05- शव से लिपटकर रोते बिलखते परिजनअमरपुर. थाना क्षेत्र के चोरवैय गांव में शुक्रवार को शौचालय की टंकी में गिरने से तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गयी. मृतक बच्ची भागलपुर जिले के जगदीशपुर निवासी चंदन कुमार की पुत्री रिया कुमारी थी. जानकारी के अनुसार, बच्ची अपनी मां रूबी कुमारी के साथ चोरवैय गांव में अपने नाना चंदर मंडल के घर करीब दो माह से रह रही थी. शुक्रवार को घर के अन्य सदस्य कहीं गये हुए थे. तभी बच्ची खेलने के दौरान घर के समीप बने शौचालय की टंकी में गिर गयी. टंकी में पानी भरे होने के कारण किसी की नजर उक्त बच्ची पर नहीं गया. थोड़ी देर के बाद जब घर के अन्य सदस्य बच्ची की खोजबीन करने लगे तो बच्ची का कहीं पता नहीं चल पाया. तभी परिजनों ने टंकी में बच्ची की खोजबीन किया तो बच्ची बेहोशी हालात में टंकी में मिली. आनन-फानन में परिजन बच्ची को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. सइ घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बच्ची एक भाई एक बहन है. बच्ची का पिता चंदन कुमार बाहर रहकर मजदूरी करते हैं.. मृतक के परिजनों ने घटना की सूचना थाने में दिया है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन