रजौन में दीवार से दबकर युवक की मौत, घर में कोहराम

Updated:
विज्ञापन
रजौन में दीवार से दबकर युवक  की मौत, घर में कोहराम

Banka News : रजौन थाना क्षेत्र के मड़नी गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक की दीवार से दबकर मौत हो गई. युवक पुराने जर्जर दीवार के समीप खुदाई का काम कर रहा था, तभी दीवार अचानक भरभराकर उसके ऊपर गिर गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.

विज्ञापन

रजौन (बांका) से पीयूष कुमार की रिपोर्ट : रजौन थाना क्षेत्र के मड़नी गांव में शुक्रवार की दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया. गांव निवासी सुनील शर्मा के 25 वर्षीय पुत्र धर्मवीर शर्मा पुराने जर्जर दीवार के समीप खुदाई का कार्य कर रहे थे. इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर पलट गई और वह उसकी चपेट में आ गए.

ग्रामीणों ने मशक्कत कर निकाला बाहर

घटना के समय आसपास अन्य लोग भी काम कर रहे थे. दीवार गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. शोर सुनकर ग्रामीण और परिजन दौड़े तथा काफी मशक्कत के बाद धर्मवीर को मलबे से बाहर निकाला गया. परिजनों के अनुसार बाहर निकालते समय उसकी सांसें चल रही थीं.

अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

गंभीर हालत में परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया.

पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक अपने पीछे पत्नी दुर्गा देवी, छह वर्षीय पुत्र अभिराज, चार वर्षीय पुत्र अंशु और इकलौती पुत्री निधि को छोड़ गया है. घटना के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. घर में चीख-पुकार और मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

इधर घटना की सूचना मिलते ही रजौन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन