ePaper

छापेमारी के दौरान दस लीटर देसी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 28 Aug 2024 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान दस लीटर देसी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

सुईया थाना की पुलिस टीम ने अवैध शराब के निर्माण, बिक्री व सेवन के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया

विज्ञापन

कटोरिया. एसपी डा. सत्यप्रकाश व एसडीपीओ राजकिशोर कुमार के संयुक्त निर्देश पर सुईया थाना की पुलिस टीम ने अवैध शराब के निर्माण, बिक्री व सेवन के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस क्रम में बड़फेरा गांव से दस लीटर अवैध देशी शराब समेत तीन तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया. जिसमें बड़फेरा गांव निवासी भोली दास का पुत्र पिंकु दास, बीरो रविदास का पुत्र नरेश दास एवं जमुई जिला के झाझा थाना क्षेत्र के धवाना गांव निवासी धनेश्वर रविदास का पुत्र नारायण दास शामिल हैं. इस कार्रवाई में सुईया थानाध्यक्ष विशाल कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी दल-बल के साथ शामिल थे. इस मामले में सुईया थाना में मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में बांका कोर्ट भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन