विशेष लोक अदालत : कटोरिया के गांव-गांव पहुंचकर लोगों को दी जा रही समझौते की सीख

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 29 May 2026 4:35 PM

विज्ञापन

Banka News : कटोरिया के राधानगर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को बताया गया कि कई मुकदमे सिर्फ अहंकार की वजह से वर्षों तक चलते रहते हैं. पीएलवी सदस्य ने कविता सुनाकर ग्रामीणों को लोक अदालत के जरिए विवाद खत्म करने का संदेश दिया.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

Banka News : बांका जिले के कटोरिया नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत राधानगर बाजार के राजासारे मुहल्ला में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में ग्रामीणों को आगामी 21 से 23 अगस्त तक आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गई और सुलहनीय मामलों का निष्पादन लोक अदालत के माध्यम से कराने के लिए प्रेरित किया गया.

लोक अदालत के फायदे बताये गये

कार्यक्रम में पीएलवी सदस्य राजेश कुमार चौधरी ने उपस्थित लोगों को बताया कि लोक अदालत के माध्यम से लंबे समय से चल रहे विवादों का आसान और कम खर्च में समाधान किया जा सकता है.उन्होंने कहा कि कई बार दो पक्षों के बीच मुकदमे सिर्फ अहंकार के कारण वर्षों तक चलते रहते हैं. दोनों पक्ष समझौता करने से बचते हैं, जबकि इससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है.ग्रामीणों को समझाते हुए उन्होंने कहा कि सुलह-समझौता कमजोरी नहीं बल्कि समझदारी की निशानी है.

कविता के जरिये दिया समझौते का संदेश

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पीएलवी सदस्य राजेश कुमार चौधरी ने कविता सुनाकर लोगों को लोक अदालत के महत्व के बारे में बताया. उन्होंने कहा—“लोक अदालत में कलम का ऐसा तीर मारेंगे,

कोई भी ना जीतेंगे, कोई भी ना हारेंगे.”कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कविता की सराहना की और लोक अदालत की प्रक्रिया में रुचि दिखाई.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से भी होगा केस का समाधान

ग्रामीणों को बताया गया कि आगामी 21 से 23 अगस्त तक जिला मुख्यालय में आयोजित विशेष लोक अदालत में कई महत्वपूर्ण मामलों का निपटारा किया जाएगा.पीएलवी सदस्य ने कहा कि जरूरत पड़ने पर मोबाइल और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी मामलों का समाधान कराया जाएगा. इससे लोगों को सुप्रीम कोर्ट तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और खर्च भी कम होगा.उन्होंने कहा कि जिन मामलों में मध्यस्थता की जरूरत है, उनमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार की मदद ली जा सकती है.

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

राधानगर बाजार के राजासारे मुहल्ला में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला-पुरुषों के साथ कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे.इस मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि उमेश कुमार, जयनंदन पंडित, गणेश पंडित, नंदकिशोर यादव, जितनी देवी, जीरा देवी और ललिता देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन