सड़क किनारे स्थित टायर मरम्मत दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना

Updated at : 26 May 2024 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क किनारे स्थित टायर मरम्मत दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना

चार दुकानों से सत्तर से अधिक पुराने टायर चुरा ले भागे चोर

विज्ञापन

चार दुकानों से सत्तर से अधिक पुराने टायर चुरा ले भागे चोर कटोरिया. सुईया थाना क्षेत्र में टायर मरम्मति दुकानों के बाहर रखी पुरानी टायरों को चुराने वाला एक गिरोह सक्रिय हो गया है. सुईया बाजार से लेकर टोनापाथर तक सड़क किनारे संचालित चार टायर-पंचर मरम्मत दुकानों से करीब सत्तर से अधिक पुराने टायर लेकर चोर भाग निकले. जिसकी कीमत पचास हजार रुपये से भी अधिक बतायी जा रही है. आशंका जतायी जा रही है कि किसी चार पहिया मालवाहक का उपयोग चोरी की इस वारदात में की गयी है. अज्ञात चोरों के दल ने सुईया बाजार में प्रमोद वर्णवाल, प्रदीप यादव व मिस्टर मियां एवं टोनापाथर में लाइन होटल के निकट स्थित शौकत अंसारी (ढोंड़ियातरी) की दुकानों को निशाना बनाया है. पीड़ित दुकानदारों ने सुईया थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच व कार्रवाई की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन