चोरों ने सूने मकान में की सेंधमारी, नकदी व जेवरात समेत लाखों की संपत्ति की चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Aug 2024 11:36 PM
शहर के वार्ड 13 में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान में सेंधमारी कर नकदी व जेवरात समेत लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर फरार
अमरपुर. अमरपुर में चोरी की घटना में लगातार वृद्धि हो रही है. चोरी की घटना पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रहे है. इसी कड़ी में शहर के वार्ड 13 में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान में सेंधमारी कर नकदी व जेवरात समेत लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर फरार हो जाने का मामला सामने आया है. पीड़ित गृहस्वामी रवि कुमार साह ने बताया कि वह अपनी पत्नी व परिवार के साथ दस दिन पूर्व परीक्षा दिलाने ग्वालियर गये थे. शनिवार को जब वह अपने परिवार के साथ वापस घर आया तो देखा कि घर का मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर गोदरेज में रखा सामान बिखरा हुआ है. चोरों ने गोदरेज का ताला तोड़कर उसमें रखा 50 हजार नगद व करीब तीन लाख का जेवरात व अन्य किमती सामान की चोरी कर फरार हो गया है. घटना की जानकारी मिलने पर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पति राजेश कुमार साह पीड़ित के घर पहुंच कर मामले की जानकारी लिया और इसकी सूचना थाने में दिया. सूचना मिलने पर दारोगा विक्की कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घटना को लेकर पीड़ित परिजनों से जानकारी प्राप्त किया. जिसके बाद पीड़ित गृहस्वामी के द्वारा थाना में मामले का लिखित आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










