वृद्ध दंपति को उसके ही पुत्र ने मारपीट कर घर से किया बाहर

Updated:
विज्ञापन
वृद्ध दंपति को उसके ही पुत्र ने मारपीट कर घर से किया बाहर

वृद्ध दंपति को उसके ही पुत्र ने मारपीट कर घर से किया बाहर

विज्ञापन

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के भलुआ गांव में इकलौते पुत्र ने अपने ही वृद्ध माता-पिता को मारपीट कर घर से बाहर कर दिया. जानकारी के अनुसार उक्त गांव के विक्रम मांझी को एक पुत्र रवि मांझी था. उसकी शादी होने के बाद ही उसका पुत्र पत्नी के बहकावे में आकर अपने ही मां-बाप को प्रताड़ित करने लगा. जब मंगलवार की सुबह विक्रम मांझी और उसकी पत्नी दुर्गा देवी ने प्रताड़ित किये जाने का विरोध किया तो उसके पुत्र और पुत्रवधू चंदना देवी ने भोजन पानी बंद कर मारपीट करते हुए घर से बाहर कर दिया. पीड़ित दंपति लाठी के सहारे थाना पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए न्याय की गुहार लगायी. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले कि जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन